फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The team of the corporation went on a tour of Indore, learned the methodology of waste management and disposal

इंदौर दौरे पर गई निगम की टीम ने जानी कचरा प्रबंधन व निस्तारण की कार्यप्रणाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
The team of the corporation went on a tour of Indore, learned the methodology of waste management and disposal
बायोगैस प्लांट में कार्यविधि जानते निगम के अधिकारी - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नगर निगम महापौर मदन चौहान और निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के साथ इंदौर दौरे पर गई निगम के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को वहां के कचरा प्रबंधन से लेकर निस्तारण तक की कार्य प्रणाली के बारे जानकारी हासिल की। इस दौरान निगम अधिकारियों की टीम ने डोर टू डोर कचरा उठाने वाले वाहन, गारबेज ट्रांसफर स्टेशन, जीपीएस कंट्रोल रूम व कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा किया। वहां की कचरा निस्तारण व प्रबंधन की कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने टीम ने बुधवार को इंदौर में सबसे पहले डोर टू डोर कचरा उठाने वाले वाहनों की कार्यविधि देखी। इसमें सूखा और गीला कचरा अलग अलग डालने के लिए पार्टिशन बने हुए थे। वाहन में कचरा लोड होने के बाद उसे पूरी तरह कवर किया हुआ था। इसके बाद निगम अधिकारियों की टीम ने गारबेज ट्रांसफर स्टेशन (कचरा स्थानांतरण स्टेशन) पहुंचीं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत यहां शहर के विभिन्न मुहल्लों से लाए गए कचरे को आधुनिक मशीनों से कचरे का प्रबंधन किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद टीम जीपीएस कंट्रोल रूम पहुंची। यहां जीपीएस सिस्टम द्वारा डोर टू डोर कचरा उठाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। जो वाहन काफी समय से एक स्थान पर रुका हुआ मिलता था। उससे कंट्रोल रूम में बैठे कर्मी द्वारा फोन करके रुकने का कारण पूछा जा रहा था। इसके अलावा हर वार्ड में नियमित रूप से कचरा उठाने वाले वाहन के आने जाने की व्यवस्था की गई थी। जीपीएस कंट्रोल रूम के बाद निगम की टीम ने कचरा निस्तारण प्लांट पहुंची। जहां कर्मचारियों व आधुनिक मशीनों द्वारा पॉलिथीन, प्लास्टिक, सीएंडडी वेस्ट व अन्य प्रकार के कचरे को अलग अलग किया जा रहा था। इसके बाद उसका निस्तारण किया जा रहा था। इस दौरान महापौर मदन चौहान, आयुक्त अजय सिंह तोमर व अन्य अधिकारियों ने पूरी कार्य प्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद निगम की टीम बायोगैस प्लांट पहुंची। यहां भी प्लांट की कार्यप्रणाली को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन इंदौर की कार्यप्रणाली समझने वहां गई है यह टीम
स्वच्छ सर्वेक्षण में हर साल नंबर एक पर आने वाले इंदौर को सबसे साफ व सुंदर बनाने में नगर निगम प्रशासन इंदौर की कार्यप्रणाली क्या है। इसे जानने के लिए महापौर मदन चौहान निगम के आला अधिकारियों व सेनिटेशन कमेटी के सदस्यों के साथ चार दिन के दौरे पर इंदौर गए हुए हैं। ताकि वहां की कार्यप्रणाली को अपने शहर में लागू कर अपनी ट्िवनसिटी को भी इंदौर की तरह साफ व सुंदर बना सके। महापौर मदन चौहान व आयुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि इंदौर में शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में योगदान देने वाली कई अहम जानकारियां जानने को मिली है। इसको लेकर नगर निगम आयुक्त इंदौर प्रतिभा पाल व अन्य प्रशासन अधिकारियों के साथ भी बातचीत हुई है। यहां की कार्यप्रणाली जानने के बाद उसे अपनी ट्िवनसिटी में लागू किया जाएगा। ताकि हमारी ट्िवनसिटी सबसे सुंदर व स्मार्ट बन सके।

टीम में ये लोग हैं शामिल
इंदौर दौरे पर गई नगर निगम टीम में महापौर मदन चौहान, निगमायुक्त अजय सिंह तोमर, वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण कुमार शर्मा, उप महापौर रानी कालड़ा, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, अकाउंट ऑफिसर विशाल कौशिक, चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन, हरजीत सिंह, सुरेंद्र चौपड़ा, सेनिटेशन कमेटी के सदस्य एवं पार्षद अभिषेक मोदगिल, सविता कांबोज, संकेत प्रकाश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed