फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The teachers going to the residence of the Education Minister were stopped by putting up barricades.

शिक्षा मंत्री के आवास पर जा रहे अध्यापकों को बैरिकेड लगाकर रोका,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The teachers going to the residence of the Education Minister were stopped by putting up barricades.
यमुनानगर। प्राइमरी में पहली और दूसरी कक्षा आंगनबाड़ी कर्मियों के हवाले करने, बर्खास्त पीटीआई की बहाली और तबादला नीति में पारदर्शिता सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में रविवार को प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक जगाधरी के गुप्ता पैलेस में एकत्रित हुए। यहां से विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने शिक्षामंत्री आवास कूच किया, लेकिन अग्रसेन चौक पर पहले से ही तैनात पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में शिक्षामंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही आठ फरवारी को दोबारा बातचीत का समय दिया।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा, कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला, महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि शिक्षामंत्री से हुई वार्ता में आठ फरवरी तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। यदि इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो अप्रैल में प्रदेशभर से अध्यापक यमुनानगर में ही अग्रसेन चौक पर स्थायी रूप से डेरा डालेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूलों की पहली और दूसरी कक्षा को अध्यापकों से दूर करने की कोशिश हो रही है। दोनों कक्षाएं आंगनबाड़ी वर्करों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो जाएगी और उनके पठन पाठन पर भी विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले भी शिक्षामंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया था, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन इस बार वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। जिला फतेहाबाद के खंड जाखड़ प्रधान मुरारी शर्मा ने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति के तहत गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है। यही कारण है कि वे आंगनबाड़ी वर्करों को पहली व दूसरी कक्षा दिए जाने का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed