{"_id":"61ad17722b091a29484f8863","slug":"the-teacher-filed-a-case-against-the-son-and-daughter-in-law-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl918228158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने बेटे-बहू पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने बेटे-बहू पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेक्टर 17 निवासी शिक्षिका ने अपने बेटे-बहू और बहू के मायके वालों पर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने का दबाव बनाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके दूसरे बेटे के साथ भी मारपीट की और 35 हजार रुपये, बाइक व गहने छीन लिए। कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर 17 की पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी के सेक्टर 17 निवासी किरण बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिक्षिका है। उसके पति की साल 2018 में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे शुभम भार्गव और साहिल भार्गव हैं। बेटे शुभम ने विधि के साथ वर्ष 2020 में प्रेम विवाह किया था। इस शादी से दोनों की एक बेटी है। आरोप है कि उसका बेटा शुभम कोई काम धंधा नहीं करता। उसका खर्च भी वह ही उठा रही है।
शुभम की पत्नी विधि ने भी शादी के बाद बीएड किया। इसका खर्च भी उसने ही उठाया था। किरण ने बताया कि उसके पति के नाम पर राजीव गार्डन कांसापुर में संपत्ति है। पति की मौत के बाद यह संपत्ति उसके नाम हो गई। आरोप है कि बेटा शुभम, बहू विधि और उसके परिवार के लोग यह संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। इससे परिवार में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
इसी विवाद में कई बार शुभम अपने भाई साहिल व उसके साथ मारपीट कर चुका है। आरोपी शुभम चार नवंबर को अपने ससुराल वालों के घर पर आया। आरोपियों के हाथ में चाकू व डंडे थे। आरोपियों मारपीट की और उसके दूसरे बेटे साहिल से 35 हजार रुपये, बाइक व गहने छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने कोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।