फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sun disappeared after giving some relief, the icy wind increased the cold

कुछ देर की राहत देकर गायब हुआ सूरज, बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The sun disappeared after giving some relief, the icy wind increased the cold
कई दिन बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए तो लोगों हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से राहत मिली। लेकिन यह राहत कुछ देर के लिए रही। करीब पौने घंटे की धूप के बाद आसमान पर बादल छाते ही सूर्यदेव गायब हो गए। इसके बाद बर्फीली हवा चलनी शुरू हो गई। शीतलहर के कारण फिर से ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग घरों में दुबकने लगे।
विज्ञापन

शीतलहर के कारण लोगों के कार्य प्रभावित हुए। बहुुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बादलों से झांकते सूरज को देखकर लोगों को धूप निकलने की उम्मीद रही। लेकिन पूरे दिन धूप नहीं हुई। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। घर पर भी लोगों को ठंड से राहत पाने के लिए विभिन्न उपाए करते देखा गया। इस दौरान दोपहर में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को करीब छह किलोमीटर की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान किया। ऐसे में व्यस्त रहने वाले शहर के मुख्य बाजार भी खाली नजर आए। व्यस्ततम चौहारों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या बहुत कम रही। अधिकांश लोग घरों में रह कर सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
तीन दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग विशेषज्ञों ने तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। बारिश से सर्दी और अधिक बढ़ जाएगी। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। विभाग के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को तेज बारिश होने के साथ हवा चलने की संभावना है। वहीं शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ सर्दी व ठिठुरन रहेगी। जबकि रविवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
किसानों की चिंता बढ़ी
मौसम विभाग की संभावना के साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण किसानों को उनकी फसल खराब होने का डर सताने लगा है। पिछले दिनों बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यदि इस बार फिर बारिश होगी तो काफी फसल बर्बाद हो सकती है। यह बारिश गेहूं व सरसो को भी नुकसान पहुंचाएगी। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। यदि पहले की तरह ज्यादा बारिश होती है, तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में खेत से पानी निकासी का प्रबंध करना जरूरी है। जिले में 75 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जा रही है। जबकि 75 सौ हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई है। इसके अलावा जिले में चार हजार हेक्टेयर में आलू लगाया गया है। जबकि अन्य में सब्जी की खेती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed