फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The suicide of her husband's extramarital affair, unhappy wife

पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी पति ने की खुदकुशी

Thu, 07 Aug 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Thu, 07 Aug 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
The suicide of her husband's extramarital affair, unhappy wife
चार माह पहले लव मैरिज करने वाले मुंशी ने पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। जिसका शव सड़ी-गली हालत में घर से करीब 20 किलोमीटर दूर छछरौली बीडीपीओ कार्यालय के पीछे पड़ा मिला।
विज्ञापन


मृतक की जेब से सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मां के बयान पर पत्नी सहित पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

चिट्टा मंदिर निवासी महिला राममूर्ति (48) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा महेश (27) फर्कपुर थाना क्षेत्र की हरबंसपुरा निवासी सिमरन से प्रेम करता था। इसी वर्ष नौ अप्रैल को दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद सिमरन ने महेश को माता-पिता से अलग रहने को बोली। जिसके बाद दोनों चोपड़ा गार्डन कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। बुधवार को उन्हें पुलिस ने फोन पर महेश की लाश मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन


सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज
मामले के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक महेश की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरी पत्नी के सुमित, राजकुमार और दो अन्य लड़कों से अवैध संबंध हैं। समझाने पर भी वह नहीं मानती है। जिस कारण वह सुसाइड कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सिमरन, सुमित, राजकुमार सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के लापता होने की नहीं थी जानकारी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश चार अगस्त को घर से निकला था। वहीं पुलिस पूछताछ में मृतक की मां राममूर्ति और पिता राजेंद्र ने बताया कि वह नहीं जानते थे कि बेटा महेश सोमवार से लापता था। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि महेश के लापता होने का मामला भी किसी थाने में दर्ज नहीं है।


जेब से मिली सल्फास की शीशी
मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से सल्फास की शीशी मिली है। जिसे देखकर लगता है कि उसमें से सल्फास का प्रयोग किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि महेश की मौत सल्फास के कारण हुई हो। फिलहाल पुलिस ने उक्त सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


शव भेजा जा सकता है रोहतक
जांच अधिकारी के अनुसार शव सड़ी-गली अवस्था में है। जिससे गंध आ रही है और कीड़े चल रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल तो शव डेड हाउस में रखवा दिया है। शव की हालत देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव रोहतक भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed