फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sudden rise in temperature has increased the worries of the farmers.

Yamuna Nagar News: अचानक बढ़े तापमान ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Thu, 22 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The sudden rise in temperature has increased the worries of the farmers.
खेत में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : 1
यमुनानगर। जिले में तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी ने गेहूं की फसल उगा रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जनवरी के मध्य में ही अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस समय गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा। विशेषज्ञों के अनुसार इस अवधि में गेहूं के लिए अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो गेहूं की बाल समय से पहले निकल सकती है। इससे दाने का भराव ठीक से नहीं हो पाएगा, जिससे दाना कमजोर रह जाएगा और पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसका सीधा नुकसान किसानों को झेलना पड़ सकता है। जिले में इस बार गेहूं का रकबा 87 हजार हेक्टेयर से अधिक है, ऐसे में मौसम में थोड़ा सा भी बदलाव हजारों किसानों की फसल को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ-साथ गेहूं की फसल में पीला रतुआ रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र दामला ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने खेतों में गेहूं की फसल की नियमित निगरानी करें। यदि कहीं भी पत्तियों पर पीले रंग की धारियां या धब्बे दिखाई दें तो तुरंत कृषि विभाग या कृषि विज्ञान केंद्र को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। हालांकि किसानों के लिए राहत की बात यह है कि शुक्रवार को जिले में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। माना जा रहा है कि बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट आएगी, जो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नमी बढ़ने से फसल की बढ़वार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान बढ़े तो पोटाशियम नाइट्रेट का करें छिड़काव: डॉ. संदीप
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के जिला समन्वयक डॉ. संदीप रावल ने बताया कि यदि बारिश के बाद भी तापमान अधिक बना रहता है तो किसान पोटॉशियम नाइट्रेट (13:0:45) का छिड़काव कर सकते हैं। इसके लिए दो किलोग्राम पोटॉशियम नाइट्रेट को 200 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ गेहूं की फसल पर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे समय से पहले फुटाव और बाल निकलने की समस्या से राहत मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से मौसम की जानकारी पर नजर रखने और समय-समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है, ताकि फसल को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed