फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The students' herbal hair oil startup received state-level recognition

Yamuna Nagar News: छात्राओं के हर्बल हेयर ऑयल स्टार्टअप को मिला राज्यस्तरीय सम्मान

Wed, 07 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The students' herbal hair oil startup received state-level recognition
अपने प्रोडक्ट के साथ राजकीय स्कूल लाहड़पुर की छात्राएं। विद्यालय - फोटो : 1
साहिल घई
विज्ञापन

साढौरा। क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहड़पुर की चार छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि नवाचार और आत्मविश्वास के बल पर सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती हैं। 11वीं कक्षा की छात्राएं रेनुका, नैंसी, सिया और दिव्या की ओर से तैयार किए गए हर्बल हेयर ऑयल आधारित बिजनेस मॉडल ने राज्य स्तरीय युवा स्टार्टअप महोत्सव में एक लाख रुपये का पुरस्कार जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित कुशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी)-यूथ स्टार्टअप प्रतियोगिता में इस आइडिया को खास सराहना मिली है। छात्राओं की मेंटर टीचर कंवलजीत कौर ने बताया कि बालों से जुड़ी आम समस्याओं जैसे डेंडरफ, बालों का झड़ना और जड़ों की कमजोरी को ध्यान में रखते हुए इस हर्बल हेयर ऑयल को तैयार किया गया।
विज्ञापन

इसमें एलोवेरा, आंवला, अदरक, कसूरी मेथी, सरसों का तेल, लौंग, करी पत्ता, प्याज और निगेला बीज जैसे प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इस उत्पाद का मूल आइडिया छात्रा सिया की माता रीना देवी से मिला, जो पहले से ही अपने घर पर इस तरह का तेल बनाकर आसपास की महिलाओं को देती थीं। सकारात्मक परिणामों और बढ़ती मांग को देखकर छात्राओं ने इसे व्यवस्थित रूप से बिजनेस मॉडल में ढालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने अपने इस बिजनेस आइडिया को पहले खंड और फिर जिला स्तर की कुशल बिजनेस चैलेंज प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया, जहां उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर उन्हें 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके मॉडल को 75 हजार रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार मिला, जिससे कुल इनाम राशि एक लाख रुपये हो गई। वर्तमान में इनके उत्पाद की मांग इतनी अधिक हो चुकी है कि ऑर्डर पूरे करना चुनौती बनता जा रहा है।

मेंटोर टीचर कंवलजीत कौर ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, नवाचारी और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कई युवाओं के पास बेहतरीन विचार होते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और ग्रामीण क्षेत्र में स्टार्टअप संस्कृति को मजबूती देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed