फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The student was taken to a Dharamshala and raped

Yamuna Nagar News: छात्रा को धर्मशाला में ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 16 Jul 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
The student was taken to a Dharamshala and raped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बूड़िया। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने रात को आठवीं कक्षा की छात्रा को धर्मशाला में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के दादा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका उसके बेटे की छह वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके बेटे के पास 14 साल की बेटी व एक बेटा है। बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। रात को करीब एक बजे उसका पौते की आंख खुली तो उसे अपनी बहन घर से गायब मिली। तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। रात को तीन बजे उसकी पौती घर आई तो वह काफी घबराई हुई थी।
विज्ञापन

जब उन्होंने उसे पूछा तो उसने बताया कि उनके गांव का ही ललित उसे दो-तीन माह से परेशान कर रहा है। आरोपी उससे फोन पर बात करता है। रात को साढ़े 12 बजे आरोपी ने उसे फोन करके घर के बाहर बुलाया। जब वह घर के बाहर गई तो आरोपी उसे जबरन गांव की धर्मशाला में लेकर गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से घर पहुंची। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी मीना का कहना है कि आरोपी के खिलाफ चार पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed