फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The strikers who stood in front of the tractor-trolleys clashed with the police

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आगे अड़े हड़तालियों की पुलिस से तनातनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The strikers who stood in front of the tractor-trolleys clashed with the police
पुलिस द्वारा साथी कर्मियों को हिरासत में लिए जाने का पुलिस वाहन के आगे खड़े होकर रोष जताते हड़ताल - फोटो : Yamuna Nagar
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के आठवें दिन कचरा उठान को लेकर विवाद छिड़ गया। इसमें पुलिस व हड़तालियों के बीच करीब आधे घंटे तक तनातनी बनी। दरअसल, कई दिनों से हड़ताल के चलते सफाई व कचरा उठान न होने से शहर के बिगड़े हालात देख बुधवार को नगर निगम अफसरों ने ठेकेदार से कचरे का उठान कराना चाहा, पर इसकी भनक हड़ताली सफाई कर्मियों को लग गई। उनके साथ दमकल व समर्थन कर रहे विभिन्न विभागों व संगठनों के कर्मियों ने सिटी थाने के सामने ठेकेदार के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व अन्य वाहनों को कचरा उठान करने से रोक दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीपी वालिया, थाना शहर प्रभारी कमलजीत सिंह पुलिस बल सहित पहुंचे। जिनके समझाने पर भी कर्मी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें कचरा उठान के वाहनों के आगे से हटाया। इस बीच ट्रैक्टर के आगे से हटाते वक्त महिला पुलिस से खींचतान में जीतो नाम की महिला कर्मी के हाथ में चोट भी आई। मौके से चार कर्मी भी पुलिस ने हिरासत में लिए पर अन्य कर्मी पुलिस वाहन के आगे खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। तब हिरासत में लिए चारों कर्मी मौके पर ही छोड़ दिए गए। बाद में पुलिस बल देख हड़ताली व अन्य कर्मी पीछे हट गए, तब मौके से कचरा उठान कर ट्रैक्टर ट्रॉली को निकाल लिया गया।
विज्ञापन

----
कई जगह पुलिस की मदद से उठा कचरा
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते सात दिन से कचरे का उठान न होने से कई जगह रखे कूड़ेदान कचरे से अट गए थे। कूूड़ेदानों के चारों ओर पसरी गंदगी आधी सड़कों तक फैल गई थी। कई पॉइंट पर बिना कूड़ेदान ही आधी सड़कों पर कचरा बिखर चुका था। गत तीन दिन से अफसर हड़ताल पर न जाने वाले करीब 150 कर्मियों (स्थायी व अनुबंधित) से यहां कचरा उठान करने का प्रयास कर रहे थे, पर हड़ताली सफाई कर्मियों के विरोध में काम नहीं बना, किंतु हड़ताल के आठवें दिन पुलिस की मदद से सिटी थाने की तरह नगर निगम क्षेत्र में कई जगह अफसरों ने ठेकेदार के वाहनों व कर्मियों के जरिए कचरे का उठान कराया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में कुल 723 सफाई कर्मी हैं, जिनमें करीब 550 पिछले आठ दिन से हड़ताल के दौरान काम पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन दिन बढ़ाई हड़ताल, धरना रहेगा जारी
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि संघ के आह्वान पर हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी गई है। अब 29 अक्तूबर तक हड़ताल के दौरान कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर संघ के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बजाय सरकार पुलिस बल का प्रयोग कर धक्का शाही कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

----
वर्जन
पुलिस की मदद लेकर हड़ताल पर न जाने वाले सफाई कर्मियों और ठेकेदार के माध्यम से कचरे का उठान कराया जा रहा है। गुरुवार तक सभी स्थानों से कचरे का उठान करवा लिया जाएगा।
-सुरेंद्र चोपड़ा, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed