फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sports project could not get off the ground

Yamuna Nagar News: धरातल पर नहीं उतर पाई खेल परियोजना

Wed, 12 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The sports project could not get off the ground
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के लिए खेल के क्षेत्र में सबसे बड़ी परियोजना सवा दो साल में भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। खामियाजा जिले के खिलाड़ी भुगत रहे हैं, जो सरकारी स्तर पर कई इंडोर व आउटडोर खेल सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में खासकर आर्थिक कमजोर खिलाड़ी चाहकर भी अपने खेलों में अभ्यास व प्रतिभा नहीं दिखा रहे हैं।
खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे जिलों व राज्यों का रुख करना पड़ रहा है, अन्यथा शहर की निजी अकादमियों में कोचिंग के लिए फीस चुकानी पड़ रही है। जनवरी-2023 में गणतंत्र दिवस पर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने तेजली खेल परिसर में सरकारी स्तर पर खेल सुविधाओं को बढ़ाने और अन्य व्यवस्थाओं के सुधार के लिए 90 करोड़ खर्च करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

इसके तहत खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से पहले फेज में इंडोर खेलों के लिए तेजली खेल परिसर में मैदान सहित अन्य सुविधा मुहैया कराई जानी है। इन इंडोर खेलों में जूडो, कबड्डी, ताइक्वांडो, रेसलिंग, बॉक्सिंग, लॉन टेनिस, आर्चरी, राइफल शूटिंग जैसी खेल स्पर्धाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे फेज में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन जैसे आउटडोर खेलों के मैदान व अन्य सुविधाएं दी जानी है। घोषणा के वर्ष 2023 के बाद वर्ष 2024 में परियोजना का काम धरातल पर नहीं लग पाया। इसी तरह वर्ष-2025 में तीसरा माह तक भी तेजली खेल परिसर में यह काम शुरू नहीं हो पाए हैं।
खेल परियोजना के काम शुरू होने में देरी की वजह औपचारिकताएं पूरी करने सहित तीन चुनाव भी माने जा रहे हैं। वर्ष-2024 में मई लोकसभा फिर अक्तूबर में विधानसभा चुनाव रहे, वहीं अब वर्ष-2025 में नगर निगम चुनाव आ गए। उम्मीद जताई जा रही है कि निगम चुनाव संपन्न होने के बाद परियोजना के काम तेजली खेल परिसर में शुरू हो सकते हैं।
खिलाड़ियों ने उठाई सुविधाओं की मांग
खिलाड़ी शुभम, रवि, सन्नी, बंटी ने कहा कि तेजली खेल परिसर में सरकारी स्तर पर केवल 11 खेलों के 12 कोच हैं। साथ ही अधिकांश इंडोर व आउटडोर खेलों के मैदान व अन्य सुविधाएं नहीं हैं। खेल परियोजना के तहत सुविधा मिलनी चाहिएं। साथ ही खिलाड़ियों के रूझान वाले खेलों के पर्याप्त कोच उपलब्ध हों। इससे खिलाड़ी अभ्यास के साथ जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

विभाग के निर्देशानुसार मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जो भी दिशा निर्देश होंगे, उसके अनुसार कार्य होगा। प्रयास रहेगा कि जल्द काम शुरू व पूरा कराया जाए। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed