{"_id":"6983baab0e21a3e154025a9e","slug":"the-speed-of-trains-slowed-down-due-to-fog-they-were-delayed-by-one-to-five-hours-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-150880-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोहरे से धीमी हुई ट्रेनों की गति, एक से पांच घंटे तक की देरी से चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोहरे से धीमी हुई ट्रेनों की गति, एक से पांच घंटे तक की देरी से चलीं
Thu, 05 Feb 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के बीच स्टेशन पर पहुंची ट्रेन। संवाद
जगाधरी। घने कोहरे के कारण रेलवे के फॉग सिक्योरिटी डिवाइस नहीं चल रहे हैं। कोहरा इतना अधिक है कि लोको पायलटों को सिग्नल नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों के संचालन के लिए लोको पायलटों को पटाखों से सिग्नल दिया जा रहा है। सिग्नल न दिखाई देने के कारण गाड़ियों की गति धीमी हो गई है और ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। बुधवार को यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली मेल, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व पैसेंजर सभी गाड़ियां एक से पांच घंटे की की देरी से पहुंची। सबसे ज्यादा इंटरसिटी और लखनऊ एक्सप्रेस देरी से पहुंची। इंटरसिटी पौने पांच घंटे तो लखनऊ एक्सप्रेस पौने चार घंटे लेट रही। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को ठंड में ही रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
यह ट्रेनें रही लेट
गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे 48 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस तीन घंटे 49 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी दो घंटे आठ मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 19325 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे दो मिनट की देरी से चली। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट, गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 25 मिनट, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मलानी एक घंटा 17 मिनट, गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, गाड़ी संख्या 12903 मुबंई अमृतसर स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल एक घंटा चार मिनट, गाड़ी संख्या 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा दो मिनट, गाड़ी संख्या 15651 गुवाहाटी जम्मूतवी एक घंटा, गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक घंटा, गाड़ी संख्या 14631-32 अमृतसर देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस एक-एक घंटा, गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल एक घंटा, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस पौना घंटा देरी से चली।
-- -- -- --