फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The situation worsening due to diarrhea, 27 new patients were found

डायरिया से और बिगड़ रहे हालात,27 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
The situation worsening due to diarrhea, 27 new patients were found
फर्कपुर क्षेत्र मेंडायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को 27 नए मरीज मिले। इनमें से दस लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं 17 लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन में डायरिया से पीड़ित 231 मरीज तलाश किए हैं। जबकि हकीकत में पांच सौ से ज्यादा मरीज इलाज करवा रहे हैं। वहीं बैंक कॉलोनी में करीब 60 साल की महिला की संदिग्ध डायरिया से मौत होने की बात भी सामने आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक डायरिया से ठीक होने के बाद फिर से कुछ मरीजों को परेशानी शुरू हुई है। काफी मरीज ऐसे भी हैं, जो किडनी की बीमारी की चपेट में आ गए हैं। कॉलोनियों में स्थित छोटे अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ,उनके यहां काफी ऐसे मरीज आए हैं। जो ठीक होने के बाद घर चले गए थे। उन्हें फिर से डायरिया हुआ है। इससे इन मरीजों की किडनी पर असर हुआ है। बैंक कालोनी व राजीव गार्डन से काफी मरीज जगाधरी सिविल अस्पताल में भी दाखिल हैं। हालांकि अधिकतर मरीज निजी अस्पतालों में ही इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रहलादपुरी में नया जलघर बनाने की मांग
-वहीं वार्ड 20 की प्रहलादपुरी कॉलोनीवासियों ने मेयर मदन चौहान से मांग की है कि उनके यहां एक पुराना ट्यूबवेल है, जहां का बोर फेल हो चुका है। जिसके कारण तीन महीने से पेयजल की बहुत समस्या आ रही है। प्रवीण बत्रा, नूतन, धीरज, कमलेश, अनीता, पूनम शर्मा, सक्षम, भागवंती, सीमा, रतना, दिलीप, जयसिंह आदि ने बताया कि आसपास की कॉलोनियों में पेयजल के चलते डायरिया फैला हुआ है। ऐसे में उन्हें भी काफी चिंता सता रही है। इसलिए जल्द से जल्द जनहित में जलघर बनाने की अनुमति दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। डायरिया से किसी की मौत की पुष्टि नहीं है। मरीजों की संख्या अब कम हो रही है। डायरिया के मरीजों को ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। आमजन से अपील है कि वे तरल पदार्थ लें। हालांकि जूस और दूध से दूरी बनाएं। केले और दही को खाने में शामिल करें।
-डॉ. दीपिका, कार्यवाहक सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed