फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The season's densest fog, vehicles crawled on the roads

Yamuna Nagar News: सीजन का सबसे घना कोहरा, सड़कों पर रेंगे वाहन

Thu, 18 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The season's densest fog, vehicles crawled on the roads
छछरौली रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बुधवार को इस सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। अल सुबह से ही जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की मोटी चादर फैल गई। स्थिति यह रही कि 10 मीटर की दूरी पर साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे का असर पूरे दिन बना रहा और देर शाम तक आसमान साफ नहीं हो सका।
गनीमत यह रही कि जिले में कोहरे की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। जिले का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री व न्यूनतम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। वाहन चालक हादसों से बचने के लिए दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों, हाईवे और शहर के व्यस्त चौराहों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण कई जगहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी लक्ष्य दत्ता, बाबू राम, कर्मवीर कश्यप, महेंद्र ने बताया कि ठंड में काम कर पाना मुश्किल हो रहा है। ठंड से बचने के लिए एक साथ कई गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। दिनभर वह अलाव जलाकर हाथ सेकते रहे। कोहरे की वजह से कहीं जाना भी मुश्किल हो गया।
कोहरे के साथ-साथ बादलों की मौजूदगी ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। पूरा दिन धूप नहीं निकल सकी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड से बचने के लिए लोग सड़कों के किनारे अलाव जलाकर हाथ सेंकते दिखाई दिए। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप ज्यादा महसूस किया गया।
बुजुर्गों और बच्चों के लिए ठंड और कोहरा स्वास्थ्य के लिहाज से भी परेशानी का कारण बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में भी सुबह और देर रात को कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।

एक्यूआई में हुआ थोड़ा सुधार

घने कोहरे के बीच एक राहत भरी खबर यह रही कि शहर की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला। बुधवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 182 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो पहले की तुलना में बेहतर है। कुछ दिनों से एक्यूआई 200 के ऊपर बना था। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड और कोहरे के बावजूद हवा की गुणवत्ता में यह सुधार लोगों के लिए कुछ हद तक राहत देने वाला है।

छछरौली रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

छछरौली रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

छछरौली रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

छछरौली रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

छछरौली रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

छछरौली रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

छछरौली रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

छछरौली रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed