फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sanitation workers

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारी बोले- हमें पक्का किया जाए

Sat, 21 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The sanitation workers
मेयर सुमन बहमनी को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन संघ हरियाणा की नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी इकाई ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को मेयर सुमन बहमनी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों का पक्का करने की मांग उठाई।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। यमुनानगर इकाई के प्रधान मनोज कुमार और नगर निगम जगाधरी के प्रधान विक्की पारचा ने बताया कि कच्चे सफाई कर्मचारी नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूनियन के महासचिव विजय मंडेबर ने सरकार से अपील की कि हरियाणा के सभी जिलों में कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाए और पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन संवैधानिक तरीके से कर्मचारियों की मांगों को उठाती है और समाधान के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर यमुनानगर इकाई के प्रधान मनोज कुमार, महासचिव विजय मंडेबर, कोषाध्यक्ष हरिदास, चेयरमैन राजपाल गूगलो, जितेंद्र चनालिया, सचिव अंकुश, कांगड़ा, सचिव राजेश कुमार, संगठन सचिव कश्मीरी लाल, प्रभारी दीपक, जगाधरी निगम के प्रधान विक्की पार्चा और प्रिंस सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed