फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Sangat resolved to imbibe the teachings of the Nirankari Mission.

Yamuna Nagar News: संगत ने निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Thu, 29 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The Sangat resolved to imbibe the teachings of the Nirankari Mission.
समागम में उप​स्थित श्रद्धालु। संवाद
व्यासपुर। संत निरंकारी भवन ब्रांच व्यासपुर का 52वां वार्षिक निरंकारी संत समागम सत्संग भवन में बुधवार को आयोजित किया गया। समागम की अध्यक्षता संत निरंकारी मंडल से केंद्रीय प्रचारक नेपाल सिंह ने की। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का लाभ उठाया। इस दौरान वक्ताओं ने गीतों, कविताओं एवं विचारों के माध्यम से भक्ति, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रचारक नेपाल सिंह ने कहा कि ईश्वर की सच्ची जानकारी प्राप्त करना ही मानव जीवन का मूल उद्देश्य है। यह जानकारी केवल सतगुरु की कृपा और समय के सदुपयोग से ही प्राप्त की जा सकती है। जब इंसान को ईश्वर का ज्ञान हो जाता है, तभी उसके जीवन में सच्ची भक्ति की शुरुआत होती है। ईश्वर ज्ञान के बाद इंसान को हर व्यक्ति में परमात्मा का ही स्वरूप दिखाई देता है। उसके मन से जाति, धर्म, रंग, नस्ल और ऊंच-नीच की सभी दूरियां समाप्त हो जाती हैं और वह सभी से आत्मीय भाव से प्रेम करने लगता है। समागम में ब्रांच की ओर से एक निरंकारी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें निरंकारी मिशन के इतिहास, विचारधारा और सामाजिक कार्यों को मॉडल एवं चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रदर्शनी को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में ब्रांच संयोजक अनिल कुमार ने सभी उपस्थित संगत का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

समागम में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद

समागम में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed