फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The roof of three houses fell in two villages due to rain

Yamuna Nagar News: बारिश से दो गांवों में तीन मकानों की छत गिरी

Thu, 13 Jul 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Jul 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
The roof of three houses fell in two villages due to rain

विज्ञापन

छछरौली। बारिश के कारण हड़ौली गांव में एक मजदूर का कच्चा मकान ढहा गया। वहीं याकूबपुर गांव में भी इस्लाम व साजिद के कच्चे मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई नहीं था। छत गिरने से कमरे रखा सारा सामान मलबे में दब गया। ग्रामीणों की मदद से मिट्टी में दबा सामान बाहर निकालकर पड़ोस के घर में रखवाया गया।
हड़ौली निवासी मनोज कुमार के मकान की कच्ची छत मंगलवार रात ढह गई। हादसे के समय मनोज परिवार के साथ बाहर बरामदे में बैठकर खाना खा रहा था। मनोज ने बताया कि रात करीब साढ़ नौ बजे सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी अचानक तो कमरे की छत गिर गई। घर का सारा सामान मिट्टी के नीचे दब गया था।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से दबा सामान बाहर निकाल दूसरे के घर में रखवाया। मनोज ने बताया कि उसके पास एक लड़की व एक लड़का है। वह लड़की की शादी कर चुका है और लड़का अपने नाना के पास गया है। वहीं याकूबपुर निवासी इस्लाम व साजिद ने बताया कि उनके मकान की छत कच्ची है। मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश से घर की छत से पानी टपकने लगा। वह सभी कमरे से बाहर बैठे थे। कुछ देर बाद धमाके की आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो छत गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed