फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The role of young voters will be important in the victory or defeat of the candidates

Yamuna Nagar News: प्रत्याशियों की हार-जीत में अहम होगी युवा वोटरों की भूमिका

Mon, 23 Sep 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
The role of young voters will be important in the victory or defeat of the candidates
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। युवा मतदाता भी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी आहुति डालने को पूरी तरह से तैयार हैं। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में युवा मतदाताओं की संख्या 44.43 प्रतिशत हैं। यह प्रतिशत आधे वोटरों से थोड़ा सा कम है। ऐसे में 18 से 39 वर्ष आयु के यह युवा मतदाता चुनाव में किसी भी प्रत्याशी की जीत-हार का गणित बिगाड़ सकते हैं। वहीं सभी पार्टियों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी इन युवाओं पर डोरे डालने में लगे हुए हैं।
युवाओं का इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। विपक्ष के नेता आरोप लगा रहे हैं कि बेरोजगारी पहले से बहुत ज्यादा बढ़ी है। जबकि सत्ता पक्ष दावा कर रहा है कि सरकार ने सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया है। यही वजह है कि मौजूदा समय में सभी पार्टियों ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में लाखों युवाओं को नौकरी देने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 17796 (1.97 प्रतिशत), 20 से 29 वर्ष के 169789 (18.80 प्रतिशत) और 30 से 39 वर्ष के 213549 (23.66 प्रतिशत) मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष के सबसे ज्यादा युवा मतदाता जगाधरी विधानसभा में 4924 हैं। जबकि 20 से 29 वर्ष के 46788 मतदाता भी जगाधरी में हैं। वहीं 30 से 39 वर्ष के सबसे ज्यादा मतदाता 56837 यमुनानगर विधानसभा में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने बताए चुनाव में अपने मुद्दे
युवा गौरव कुमार, विनोद कुमार, रवि व मनोज का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा। यहां तक की प्राइवेट नौकरी भी इतनी आसानी से नहीं मिलती। यदि कहीं नौकरी करने जाते हैं तो वहां पहले सिक्योरिटी राशि ली जाती है। काम न होने के कारण युवा अपराध की तरफ बढ़ रहा है। युवा नशे की दलदल में फंसता जा रहा है। परंतु कोई भी इस तरफ गंभीरता से काम नहीं कर रहा। पार्टियां चुनाव के वक्त तो युवाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे करती हैं, लेकिन सरकार बनने पर नेता उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए इस चुनाव में वह सोच समझ कर ही अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। सही सरकार चुनने के लिए अपना वोट देंगे।
जिले में युवा मतदाताओं की संख्या

विधानसभा 18-19 20-29 30-39
साढौरा 4197 43334 51616
जगाधरी 4924 46788 55418
यमुनानगर 4321 40407 56837
रादौर 4354 39260 49578
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed