{"_id":"68b8954762753f53de017882","slug":"the-renovation-work-of-the-trauma-center-is-not-completed-even-after-a-year-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143249-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का कार्य एक साल बाद भी नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का कार्य एक साल बाद भी नहीं हुआ पूरा
Thu, 04 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर यमुनानगर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का कार्य एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। पिछले साल अगस्त माह में ही इसके नवीनीकरण का कार्य शुरू किया गया था। ठेकेदार का कहना है कि मात्र 10 प्रतिशत कार्य ही बाकी है। अभी तक ट्रामा सेंटर में कई जगह टाइल, दरवाजे लगने का कार्य बाकी है। यह काम होने के बाद इसमें इलेक्ट्रिक का कार्य होना बाकी है। जिसमें सीसीटीवी, फायर सेफ्टी यंत्र के अलावा बिजली के उपकरण लगने बाकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 17 सितंबर से पहले ट्रामा सेंटर का कार्य पूरा करने का भरोसा दिया है।
ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होने हैं। इनमें से 47 लाख रुपये से ट्रामा सेंटर का नवीनीकरण होना है, जबकि बाकी की रकम से इसमें बिजली की फिटिंग व अग्नि सुरक्षा समेत अन्य कार्य किए जाने हैं। पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिक विंग ने ट्रामा सेंटर में बिजली से संबंधित कार्य तो शुरू कर दिया था, लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं किया। केवल अंडर ग्राउंड पाइप में तार ही डाले गए हैं। इसी तरह सिविल वर्क भी अभी तक अधूरा है। जहां-जहां पर सिविल वर्क हो चुका है वहां पर रंग रोगन करने का कार्य तेजी से हो रहा है। अब एजेंसी की तरफ से इसमें दरवाजे लगाने का कार्य बाकी रह गया है। करीब दो सप्ताह पहले पीडब्ल्यूडी की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा गया था कि 10 सितंबर तक सारा कार्य पूरा कर दिया जाएगा। परंतु मौके पर अधूरे कार्य को देखते हुए लगता नहीं कि यह काम 10 सितंबर तक पूरा हो जाएगा।
बॉक्स
भुगतान समेत कई वजहों से अटका रहा कार्य
ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का कार्य अगस्त 2024 में शुरू हुआ था। ठेकेदार ने कार्य शुरू किया तो उसका भुगतान नहीं हो पाया। इसलिए कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा। जांच में पता चला कि स्वास्थ्य विभाग ने जो 47 लाख रुपये पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर किए थे। वह तकनीकी खामी के चलते खजाना कार्यालय में फंस गए थे। कई माह इसी अड़चन को दूर करने में ही निकल गए। रुपये जमा होने के बाद कार्य शुरू हुआ तो पीडब्ल्यूडी को ट्रामा सेंटर में इलेक्ट्रिक से संबंधित कार्य कराने की याद आई। इसलिए एक बार फिर से कार्य को बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद इलेक्ट्रिक कार्य की रकम पीडब्ल्यूडी को जमा कराई गई। लेकिन पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिक विंग ने टेंडर लगाने में ही कई माह निकाल दिए। इससे न तो नवीनीकरण का ही कार्य हुआ और न ही बिजली का कार्य। बाद में दोनों कार्य शुरू हुए तो स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बॉक्स
अक्तूबर में ही शिफ्ट हो पाएगा ट्रामा सेंटर
ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण के चलते इसे मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के भवन में शिफ्ट किया गया है। ट्रामा सेंटर के कुछ बेड कमरे में तो कुछ बाहर परिसर में लगाए गए हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रामा सेंटर का पुराना भवन दो मंजिला है। अब यह मात्र एक कमरे में सिमट कर रह गया है। ऐसे में ट्रामा सेंटर का सामान व स्टाफ अक्तूबर माह में ही अपनी भवन में शिफ्ट होने की उम्मीद है।
-- -- -- -
वर्जन:
पीडब्ल्यूडी ने 10 सितंबर तक ट्रामा सेंटर का कार्य पूरा कर इसको हस्तांतरित करने की बात कही है। हालांकि मुख्यालय से 17 सितंबर से पहले इसका कार्य हर हाल में पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूरा होते ही इसमें ट्रामा सेंटर को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
- डॉ. पुनीत कालड़ा, जिला सूचना अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग।