फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The relatives protested in the police station for not arresting the accused of assault

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने थाने में किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The relatives protested in the police station for not arresting the accused of assault
यमुनानगर। रामपुर खादर में 30 अप्रैल को हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित पक्ष बुड़िया थाने में पहुंच गया। वहां पर उन्होंने पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया। आरोप था कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही। इस दौरान बुडिया थाना प्रभारी लज्जाराम ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उनके आश्वासन के बाद पीड़ित पक्ष के लोग थाने से चले गए।
विज्ञापन

गांव रामपुर खादर में 30 अप्रैल को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें संदीप कुमार घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार को पहले यमुनानगर ट्रामा सेंटर में ले जाया गया और इसके बाद इसे डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बूड़िया पुलिस ने संदीप कुमार की पत्नी हिना की शिकायत पर नवीन कुमार, गुरदीप उर्फ काला व रामधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। संदीप कुमार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed