फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The raid started at three in the morning

Yamuna Nagar News: तड़के तीन बजे से शुरू हो गई थी रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The raid started at three in the morning
यमुनानगर में छापामारी के दौरान अंदर जा रहे डीएसपी राजीव की तलाशी लेता पुलिसकर्मी।
अपराधियों व उनसे संबंध रखने वाले लोगों के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से चलाए गए ऑपरेशन प्रहार तहत पुलिस की रेड रविवार को तड़के तीन बजे से शुरु हो गई। इस पूरे ऑपरेशन में 300 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी रजत गुलिया व डीएसपी राजीव के अलावा के अलावा अन्य उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की रेड रविवार को तड़के तीन बजे से शुरू हो गई। इसमें शामिल पुलिसकर्मियों को रात एक बजे पुलिस लाइन में एकत्रित किया गया। जहां पर एसपी मोहित हांडा ने उन्हें बताया कि रेड में किन-किन बातों का ध्यान रखना है। 15 में से 13 रेड यमुनानगर की विभिन्न कॉलोनियों व दो रेड जिला अंबाला के दोसड़का व अन्य जगह की गई। अंबाला में रहने वाले लोगों का संबंध जिले के आपराधिक तत्वों से था।
विज्ञापन


यह जिला पुलिस की पहली ऐसी रेड है जो 12 घंटे से भी ज्यादा देर तक चली। जिनके घरों में रेड की गई पुलिस ने उनके घरों के आगे चेतावनी टेप लगा दी थी ताकि बाहर से कोई भी अंदर न जा सके। डीएसपी रजत गुलिया व डीएसपी राजीव को अन्य जगह भी जाकर जायजा लेना था। इसलिए डीएसपी जब भी घर में गए तो उनकी भी तलाशी ली गई। ऐसा इसलिए ताकि परिवार को यह न लगे कि पुलिस बाहर से कुछ लेकर आई है। यहां तक की पुलिस ने घरों के बाहर खड़ी उनकी कारों की भी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी मोहित हांडा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार का मकसद अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ना है। जिनके यहां छापामारी की है उन पर शक है कि वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के लिए फंडिंग, हथियारों की सप्लाई या उनके कहने पर काम करते हैं। इस दौरान 39 लाख से अधिक कैश, अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। कुछ जगहों से प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेजों को सीज किया गया है। जांच की जाएगी कि यह प्रॉपर्टी कैसे खरीदी गई है। वहीं जो कैश मिला है उसके संबंध में इनकम टैक्स के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed