फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The pursuit of happiness is the nature of the mind: Suyasha Bharti

सुख की खोज करना मन का स्वभाव : सुयशा भारती

Mon, 08 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The pursuit of happiness is the nature of the mind: Suyasha Bharti
व्यासपुर में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में उप​​स्थित संगत। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में चले साप्ताहिक सत्संग में साध्वी सुयशा भारती ने मन की प्रवृत्ति के बारे में समझाते हुए कहा कि सुख की खोज करना मन का स्वभाव है। हमारा मन राजा की तरह जीवन व्यतीत करना चाहता है, इसलिए मन कभी एक स्थान पर स्थिर नहीं होता। मन सदैव रस ढूंढता है किंतु दुर्भाग्य की बात है जो रस मन को चाहिए वह तो इस संसार के किसी भी व्यक्ति, वस्तु या स्थान से प्राप्त नहीं हो सकता।
साध्वी ने कहा कि जीवन में मनुष्य को उसका मन नहीं भटकाता अपितु मन के विकार भटकाते हैं और ये विकार मन में तभी उत्पन्न होते हैं जब मन अपना वास्तविक स्वरूप भूल जाता है। अंधेरा प्रकाश की अनुपस्थिति में ही आता है, अंधेरे को बुलाने के लिए किसी स्रोत की आवश्यकता नहीं होती ठीक इसी प्रकार मन अपने ज्योति स्वरूप को न पहचान पाए तो कदाचित जीवन में विकारों का आना निश्चित है।
विज्ञापन

साध्वी सुयशा ने कहा कि गुरु की शरणागति होकर उनसे ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति करके निरंतर गुरु आज्ञा में रहते हुए ध्यान साधना करने से ही मन के विकार स्थाई रूप से समाप्त हो सकते हैं किंतु प्रश्न है कि गुरु की क्या आवश्यकता है। एक साधारण मनुष्य के पास इतना आत्मबल नहीं होता जितना मन के विकारों को जीतने के लिए चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरु की शरणागत होकर ही मन के विकारों से मुक्ति पाई जा सकती है क्योंकि जब हम स्वयं मन को वश में करने का प्रयास करते हैं तो कदाचित मन अपने पूरे दल बल के साथ हमारी बुद्धि और चित्त पर हावी हो जाता है। अंत में भजनों से गुरु का गुणगान किया गया।

व्यासपुर में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में उपस्थित संगत। आयोजक

व्यासपुर में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में उपस्थित संगत। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed