फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The purchase portal remained closed for an hour in Vyaspur Mandi.

Yamuna Nagar News: व्यासपुर मंडी में एक घंटा बंद रहा खरीद पोर्टल

Tue, 14 Apr 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
The purchase portal remained closed for an hour in Vyaspur Mandi.
व्यासपुर। व्यासपुर अनाज मंडी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गेट पास काटने वाली ऑनलाइन साइट अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन

साइट बंद होने के कारण करीब एक घंटे तक किसानों की ट्रालियों के गेट पास नहीं कट सके। किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर मंडी में पहुंचे थे, लेकिन गेट पास न कटने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने करीब 20 मिनट के लिए अनाज मंडी गेट पर जगाधरी रोड पर जाम भी लगाया। किसानों का कहना था कि सुबह से ही वे मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे थे, लेकिन साइट बंद होने के कारण गेट पास नहीं कट रहे थे।
इस कारण ट्रैक्टर-ट्रालियां एक के पीछे एक खड़ी होती चली गईं और किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुरभजन सिंह, भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप से सतेंद्र फेरुवाला व अन्य किसान यूनियन के सदस्य मौके पर मंडी में पहुंचे। किसान नेताओं ने प्रशासन से किसानों की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की। किसान नेताओं ने इस संबंध में एसडीएम जसपाल सिंह गिल से बातचीत की और उन्हें मंडी में पैदा हुई स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

गुरभजन सिंह ने कहा कि किसानों को मंडियों में अनावश्यक शर्तों और तकनीकी परेशानियों के कारण बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि गेट पर किसान का आधार कार्ड देखकर उसे मंडी में प्रवेश दिया जाए और बिना वजह किसानों को परेशान न किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed