{"_id":"662addb139f845bbdb031407","slug":"the-public-representative-should-go-along-with-everyone-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-117977-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सभी के साथ चलने वाला हो जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सभी के साथ चलने वाला हो जनप्रतिनिधि
Fri, 26 Apr 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। लोकसभा चुनाव में एक माह का शेष है। प्रशासन अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक व प्रेरित कर रहा है। वहीं लोगों में भी लोकसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर उत्साह है। सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखने को मिल रहा है। युवा अपने पसंद का नेता चुनने को बेकरार हैं।
ऐसे में नेता के व्यक्तित्व, सामाजिक दायित्व, शैक्षणिक व बौद्धिक स्तर को लेकर सभी चर्चा भी कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि नेता ऐसा होना चाहिए जो व्यक्तित्व व दलगत लाभ से उठकर जनहित में कार्य करे। सभी वर्गों, समुदाय, क्षेत्रों, संस्कृति, परंपराओं में विश्वास व उन्हें साथ लेकर चलने वाला होना चाहिए। इसे लेकर युवाओं ने अमर उजाला के कैसे चुनें क्यों चुनें अभियान के तहत अपने विचार साझा किए। वहीं लोगों से मतदान करने की अपील की।
स्वच्छ छवि का चुनें नेता
शहर के युवा जयंत संधावा ने कहा कि नेता ऐसा होना चाहिए, जो सभी लोगों को साथ लेकर चले। किसी प्रति विशेष लगाव व अलगाव न हो। ऐसी छवि का नेता ही देश व लोगों का विकास कर सकता है। लोगों में फूट व सांप्रदायिक भावनाओं को बढ़ावा देने वाले नेताओं का बाॅयकाट करना चाहिए। लोगों को स्वच्छ छवि के नेताओं को चुन कर ही संसद भेजना चाहिए।
विज्ञापन
बहकावे में न करें मतदान
मंसूर ने कहा कि किसी के बहकावे में आकर मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा। जनता को बहकाकर वोट देने की अपील करने वाले नेताओं का चयन बिल्कुल न किया जाए। यह सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है। देश की कौमी एकता बनी रहे इसके लिए समर्पित दल और योग्य नेता के पक्ष में वह मतदान करेंगे। वहीं लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।
योग्य नेता से मजबूत होगा देश
गौरव ने कहा कि क्षेत्र का विकास करने में सक्षम नेता को ही चुनकर संसद भेजना चाहिए। जो सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करे। निजी स्वार्थों की राजनीति से अब तक विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मतदान की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को सोच समझकर यह निभानी चाहिए। योग्य नेता चुनने पर ही देश मजबूत होगा।
जाति-धर्म से उठकर करें मतदान
प्रतीक ने कहा कि इस बार उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर मिला है। इसके लिए वे काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि नेता वही अच्छा है जो बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रयास करे। मतदान शत प्रतिशत हो सके इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करना चाहिए। ऐसे ही नेता का समर्थन करें, जो जनहित विकास की बात करे।