फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The public has come to know the real face of BJP and Congress leaders: Dilbag Singh

भाजपाइयों व कांग्रेसियों का असली चेहरा जनता ने जाना : दिलबाग सिंह

Fri, 26 Sep 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:55 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में इनेलो नेता दिलबाग सिंह ने भाग लिया। उन्होंने इसे राज्य में सत्ता परिवर्तन का संकेत बताया। रैली में जनता की बढ़ती असंतोष और बदलाव की मांग उजागर हुई।

विज्ञापन
The public has come to know the real face of BJP and Congress leaders: Dilbag Singh
सम्मान दिवस रैली के लिए रवाना होते कार्यकर्ता। स्वयं

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की 112 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रोहतक में हुई सम्मान दिवस रैली में शिरकत करने पूर्व विधायक एवं इनेलो प्रदेश महासचिव दिलबाग सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपाइयों एवं कांग्रेसियों का असली चेहरा पहचान चुकी है, आने वाला समय इनेलो का है।
उन्होंने कहा की भाजपा एवं कांग्रेस ने जनता से झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की और सत्ता प्राप्ति के पश्चात जनता से किए सारे वायदे भूल कर केवल अपनी तिजोरियां भरने का काम किया। रोहतक की रैली प्रदेश में सत्ता परिवर्तन में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

दिलबाग ने कहा की रोहतक रैली में जाने के लिए प्रदेशवासियों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा की जनता चौधरी अभय सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी हैं। उन्होंने कहा की आज प्रदेश में हर तरफ भय और भ्रष्टाचार का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान, दुकानदार उद्योगपति, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी आदि प्रदेश के कई वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। अफसरशाही बेलगाम है, सरकार नए नए सरचार्ज लगाकर जनता को लूटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed