फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The prospectus Bifre take on higher student fees

प्रोस्पेक्टस फीस अधिक लेने पर बिफरे छात्र

Sat, 05 Jul 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Sat, 05 Jul 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से लागू नियमों से अधिक प्रोस्पेक्टस फीस लेने के खिलाफ शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खालसा कॉलेज में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


परिषद का आरोप है कि कॉलेज की ओर से प्रोस्पेक्टस पर निर्धारित से अधिक फीस ली जा रही है। इससे विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

विभाग संयोजक विक्रम राणा और जिला सह संयोजक निश्चल चौधरी की अगुवाई में छात्र प्रदर्शन करते हुए प्रिंसिपल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से प्रोस्पेक्टस फीस 150 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि कॉलेज द्वारा 160 रुपये विद्यार्थी से लिए जा रहे है।
विज्ञापन


वहीं एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 40 रुपये तय किए गए हैं। इसके बावजूद कॉलेज की ओर से 160 रुपये वसूले जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलेज के अन्य अध्यापकों ने मध्यस्थता कर मामले को शांत किया। इसके बाद प्रोस्पेक्टस फीस घटाकर 150 रुपये कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नीरज बैरवा, गौरव राणा, शालू राणा, सुरेंद्र कुमार, बिट्टू राणा, दुष्यंत राणा, सोनू शर्मा सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed