फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The pilot project will lead to the development of the city

Yamuna Nagar News: पायलट प्रोजेक्ट से होगा शहर का विकास

Wed, 12 Nov 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The pilot project will lead to the development of the city
नगर निगम अ​​धिकारियों व मेयर के साथ बैठक करते विधायक घनश्याम दास। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि सफाई व्यवस्था, पार्कों के सुंदरीकरण व विकास का कार्य पायलट प्रोजेक्ट तैयार करके किया जाएगा। इससे शहरवासियों को सबसे पहले वह जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी, जिनकी जरूरत उन्हें सबसे ज्यादा है।
अरोड़ा नगर निगम कार्यालय में मेयर सुमन बहमनी, निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की उपस्थिति में नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। विधायक ने शहर के विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था, पानी निकासी, पार्कों के सुंदरीकरण, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, रिवर वाटर फ्रंट, हमीदा पार्क, नगर निगम कार्यालय के नए भवन समेत विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर के पार्कों के सुंदरीकरण, सीवरेज व्यवस्था, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पानी निकासी व शहर के विकास को लेकर पायलट प्रोजेक्ट बनाए। आयुक्त महाबीर प्रसाद ने उन्हें बताया कि अब व्यावसायिक क्षेत्रों में रात के समय सफाई होगी। पश्चिमी यमुना नहर किनारे जल्द रिवर वाटर फ्रंट व हमीदा पार्क परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे लाइन के नीचे से निकलने वाली स्टॉर्म वाटर लाइन पर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक अरोड़ा ने सफाई व्यवस्था व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था पर भी चर्चा की। आयुक्त ने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का टेंडर एक सितंबर को अलॉट हो गया था।

एजेंसी को कचरा कलेक्शन के लिए 173 वाहन लगाने थे। अब वाहनों की संख्या पूरी हो गई है।
पब्लिक हेल्थ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से विधायक अरोड़ा ने बाडी माजरा में तालाब व पश्चिमी यमुना नहर पर बने बाडी माजरा पुल के बारे चर्चा की। पार्कों के सुंदरीकरण पर महाबीर प्रसाद ने बताया कि 22 पार्काें को दुरुस्त किया जा चुका है। बाकी पार्कों की ग्रिल, घास कटिंग, फूलों के पौधे रोपित करते समेत अन्य कार्य किए जा रहे है। नगर निगम के नए भवन की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed