फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The people of Devdhar village opened a front against those selling narcotics

Yamuna Nagar News: देवधर गांव के लोगों ने नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ खोला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The people of Devdhar village opened a front against those selling narcotics
ग्रामीणों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद
- नशा बेचने वाले 20 लोगों की लिस्ट बनाकर एसपी को सौंपी, शक में युवक-युवती को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर/यमुनानगर। खंड प्रतापनगर के गांव देवधर में रहने वाले लोगों ने गांव में नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। लोगों ने पंचायत करके गांव में नशीला पदार्थ बिकने न देने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में गांव के उन 20 लोगों की लिस्ट तैयार की है जो गांव में छोटे-बड़े स्तर पर लोगों को नशीले पदार्थ बेच कर उनकी जिंदगी खराब कर रहे हैं।
यह सूची लोगों ने एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया को सौंपी है। वहीं ग्रामीणों ने गांव में बाहर से आए एक युवक-युवती को भी पकड़ा। लोगों को शक था कि दोनों गांव में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के लिए आए हैं। लोगों ने दोनों को पकड़ कर थाना प्रतापनगर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि तलाशी लेने पर उनके पास से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला।
विज्ञापन

देवधर गांव निवासी कष्ट निवारण समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच ओंकार सिंह, विक्रम सिंह, यशपाल, सरपंच प्रतिनिधि प्रेम सिंह, पंच मीनू रानी, पंच सचिन, पंच सलीम, सुरेंद्र कुमार, मोहकम सिंह, नवीन कुमार, ओमवीर, ईश्वर नंबरदार, प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव में बड़े स्तर पर युवक नशा करने लगे हैं। गांव के ही काफी लोग नशीले पदार्थ बेच भी रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को गांव में पंचायत की गई थी। पंचायत में गांव की मौजूदा सरपंच प्रवीण कुमारी, सरपंच प्रतिनिधि मा. प्रेम चंद, सभी पूर्व सरपंच और सभी नंबरदारों के अलावा गांव के लोग बड़े स्तर पर एकत्रित हुए थे। जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में युवाओं की जिंदगी को ऐसे खराब नहीं होने दिया जाएगा। गांव के जो लोग नशा बेचते हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस कारण नशीले पदार्थ बेचने वाले 20 लोगों की लिस्ट फाइनल करके एसपी को सौंपी गई है। सरपंच प्रतिनिधि प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि देवधर पंचायत व मौजिज लोगों ने खुद नशा तस्करी व नशेड़ियों पर अंकुश लगाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

लोगों को फंसाने की धमकी देते हैं आरोपियों के परिजन
पूर्व सरपंच ओंकार सिंह ने बताया कि गांव में एक सप्ताह पूर्व भी पंचायत की गई थी। जिसमें नशा बेचने वालों के परिजनों को बुलाया गया था ताकि वह उन्हें समझा सके। एक आरोपी के परिजन तो यहां तक धमकी देकर गए कि यदि उसके लड़के को कुछ हुआ तो वह उन्हें झूठे केस में फंसवा देगी। इसलिए निर्णय लिया गया कि अब नशे के खिलाफ और ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जो युवक नशे का शिकार हो रहे हैं वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए गांव में चोरियां कर रहे हैं। रोजाना किसी न किसी के घर में चोरी हो रही है। एक नशेड़ी ने गांव के ही एक व्यक्ति का महंगा मोबाइल उठा लिया। मोबाइल देने के बदले नशेड़ी ने पहले 15 हजार रुपये मांगे।
-------
ग्रामीणों का प्रयास सराहनीय : बलकार सिंह
थाना प्रभारी प्रतापनगर एसएचओ बलकार सिंह का कहना है कि गांव देवघर के लोगों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई है जो सराहनीय है। दूसरे गांवों को भी इसी तरह आगे आना चाहिए। जिन युवक-युवती को लोगों ने पकड़ा था तलाशी में उनके पास कुछ नहीं मिला। फिर भी नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
-----

देवधर का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल ने देवधर गांव के ही एक युवक को 23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इंचार्ज निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव नवाजपुर के पास से उप निरीक्षक सतपाल, सोनू, एएसआई जसवीर सिंह, मुख्य सिपाही ललित, मनजीत, संजीव ने युवक को काबू किया। तलाशी में उसके पास से 23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान देवधर गांव निवासी इमरान उर्फ गुलफाम के रूप में हुई। संवाद

नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए मांगा पंचायतों का सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर(यमुनानगर)। थाना प्रभारी प्रतापनगर बलकार सिंह ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक की। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी, नशा बेचने और अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे समेत अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारी ने ग्राम पंचायतों का सहयोग चाहिए। प्रशासन के साथ ग्राम पंचायत व अन्य लोगों का सहयोग बहुत जरूरी होता है। ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि पुलिस के संपर्क में रहे, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।


थाना प्रभारी प्रताप नगर बलकार सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत ताजेवाला,अराईयांवाला, खिजराबाद समेत दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक की। उन्होंने कहा कि नशा, अवैध खनन, बिना नंबर की प्लेट के वाहनों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाएगा। पुलिस हर समय लोगों के साथ खड़ी है। ग्राम पंचायतों की तरफ से जो भी व्यक्ति नशा तस्करी करने वालों की सूचना देगा उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद

ग्रामीणों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed