फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The path to admission in college is not easy

Yamuna Nagar News: कॉलेज में दाखिला लेने की डगर नहीं आसान

Fri, 17 May 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
The path to admission in college is not easy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा बोर्ड व केंद्रीय बोर्ड की ओर से 10वी, 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों का रुख कॉलेज की तरफ हो गया है। इस बार कॉलेज में दाखिला लेने में विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है। चूंकि इस साल का परिणाम बेहद शानदार आया है।
सीबीएसई ही नहीं बल्कि हरियाणा बोर्ड का परिणाम भी बेहतरीन आया है। ऐसे में कॉलेज में दाखिला लेने की डगर मुश्किल होगी। इस बार कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट काफी हाई जाएगी। अनुमान है कि यह कट ऑफ लिस्ट 98 फीसदी के पार जाएगी। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज में सीटों की संख्या विद्यार्थियों की अपेक्षा आधी है।
विज्ञापन

इस बार जिले से करीब 16000 विद्यार्थियों ने 12वीं पास की है, जबकि जिले के सभी काॅलेजों में विभिन्न कोर्सिस की मिला कर कुल नौ हजार सीट है। ऐसे में कट ऑफ लिस्ट ज्यादा रहेगी। वहीं विद्यार्थियों को दूसरे शहरों का रूख भी करना पड़ सकता है। बता दें कि इस साल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मात्र 28 दिन में 12वीं का परिणाम जारी कर दिया था। जल्द परिणाम जारी हुआ और वह भी बेहतरीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जिले का परिणाम 84.79 फीसदी आया है। सीबीएसई का परिणाम 82.12 फीसदी आया है। वहीं यदि रि-अपीयर पास प्रतिशत में जोड़े तो यह 90 फीसदी के पार होगा। इसके अलावा इस बार विद्यार्थियों के अंक ज्यादा होने के साथ मेरिट भी अधिक है। ऐसे में कट ऑफ लिस्ट हाईऐस्ट जाना निश्चित है। हालांकि अभी उच्च शिक्षा निदेशालय ने दाखिला संबंधी प्रक्रिया की अधिसूचना जारी नहीं की है। लेकिन विद्यार्थी काॅलेज पहुंचकर कोर्स संबंधी जानकारी ले रहे हैं।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से इस बार जिले से 12वीं कक्षा के कुल 8868 ने परीक्षा दी थी। जिसमें 7519 परीक्षा उतीर्ण की है। जबकि 1095 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है। इसके अलावा सीबीएसई से जिले के कुल 6391 ने परीक्षा उतीर्ण की है। जिसमें से 5248 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। करीब 825 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है। इस बार फेल प्रतिशत में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed