फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The party has always been successful because of Panna Pramukh: Omprakash Dhankhar

पन्ना प्रमुख के बलबूते हमेशा सफल रही पार्टी : ओमप्रकाश धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
The party has always been successful because of Panna Pramukh: Omprakash Dhankhar
रादौर। भाजपा की ओर से रादौर के पैलेस में पन्ना प्रमुख सम्मेलन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि रहे। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार वशिष्ठ अतिथि रहे। साथ ही कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज उपस्थित रहे। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सभी पन्ना प्रमुखों ने पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पार्टी हमेशा से ही अपने पन्ना प्रमुख के बलबूते सफल रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ओमप्रकाश धनखड़ ने वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को शॉल ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पन्ना प्रमुखों ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को व पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेडी, राहुल राणा, भगवत दयाल कटारिया, विकास कांबोज, सतीश सैनी, संदीप सैनी, मुकेश अरोड़ा मक्की, प्रवेश कांबोज अलाहर, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान पम्मी खेड़की, जगदीश मेहता, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, अर्जुन पंडित, अभिषेक शर्मा, विक्रम वाल्मीकि, डॉ. प्रीत गर्ग, सुरेंद्र टोपरा, महिंदर नागल, जय चंद मंसूरपुर, दीपक नागल मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed