फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The park will be developed at a cost of 30 lakh rupees, and swings will be installed for children

Yamuna Nagar News: पार्क का 30 लाख से होगा विकास, बच्चों के लिए लगेंगे झूले

Sat, 27 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The park will be developed at a cost of 30 lakh rupees, and swings will be installed for children
श्री कृष्णा पार्क मॉडल टाउन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के श्री कृष्णा पार्क को विकसित किया जाएगा। नगर निगम की ओर से इस पर करीब 30 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पार्क विकसित होने से आसपास की कॉलोनियों के लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह पार्क यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय के नजदीक स्थित है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सोसाइटी ग्राउंड में फुट पाथ का निर्माण किया जाएगा, ताकि सुबह और शाम टहलने आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक झूले और खेल उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से स्थानीय लोग ग्राउंड में बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। योजना के तहत ग्राउंड में हरियाली बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पार्क परिसर में हरे-भरे पौधे लगाए जाएंगे, जिससे वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा। इसके साथ ही पार्क में सौंदर्यीकरण से जुड़े अन्य कार्य भी कराए जाएंगे, ताकि यह स्थान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड आठ के पार्षद विभोर पाहूजा ने बताया कि श्री कृष्णा पार्क में लंबे समय से काम कराने की जरूरत थी। पार्क का विकास होने से ज्यादा लोगों का आना जाना होगा। अब नगर निगम की ओर से बजट स्वीकृत किए जाने और टेंडर लगाए जाने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही पार्क का कायाकल्प हो जाएगा।

पार्क के विकसित होने से बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित जगह मिलेगी और बुजुर्गों को सैर के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल लोगों के स्वास्थ्य को लाभ होगा, बल्कि सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कॉलोनी के लोगों ने भी नगर निगम के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा किया जाएगा।

श्री कृष्णा पार्क मॉडल टाउन। संवाद

श्री कृष्णा पार्क मॉडल टाउन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed