{"_id":"67116411d07d282c15096da4","slug":"the-owner-had-no-clue-that-the-plot-was-sold-for-rs-165-crore-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127007-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मालिक को भनक नहीं, 1.65 करोड़ में बिक गया प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मालिक को भनक नहीं, 1.65 करोड़ में बिक गया प्लॉट
Fri, 18 Oct 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रॉपर्टी प्रकरण की जांच में पुलिस के सामने प्रतिदिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। प्रोफेसर काॅलोनी में आरोपियों ने एक हजार गज के प्लाट का सौदा 1.65 करोड़ रुपये में एक महिला के साथ किया था। हैरत की बात तो यह है कि प्लॉट बिकने की भनक असली मालिकों तक नहीं पहुंची। पुलिस ने असली मालिकों से संपर्क किया तो वह भी चौंक गए। अब वह केस दर्ज कराने की तैयारी कर हैं।
प्रोफेसर काॅलोनी में एक प्रॉपर्टी को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने चार आरोपियों दो दिन की प्रोडक्शन रिमांड पर लिया था। उनसे हुई पूछताछ में पता चला था कि उन्होंने प्रोफेसर काॅलोनी में स्थित एक हजार वर्ग गज के प्लाट को भी बेच दिया था। इस पुलिस ने इस प्रकरण की भी जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि यह प्लाट सिविल लाइन निवासी अनिल मित्तल और सुदेश मित्तल के नाम पर दर्ज हैं। उन्होंने इस प्लॉट को रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदा था।
मामले की तफ्तीश कर रहे एसएचओ थाना यमुनानगर शहर जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उर्मिला नाम की एक महिला को प्लॉट को फर्जी आईडी के आधार पर बेचा था। इसके लिए उन्होंने 30 लाख रुपये ले लिए थे। बाकी की रकम लेने का वायदा हुआ था। पुलिस अब प्रॉपर्टी के असली मालिकों से शिकायत लेकर इस मामले में नया केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। एसएचओ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस प्रकरण में नया केस दर्ज कराया था।