फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The organization will make the helpless people skilled

Yamuna Nagar News: बेसहारा लोगों को हुनरमंद बनाएगी संस्था

Wed, 24 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
The organization will make the helpless people skilled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोटरी यमुनानगर रिवेरा के रोटरी फाउंडेशन ने समाजसेवा को साकार करने का काम किया है। रोटरी फाउंडेशन की ओर से मघरपुर में बेसहारा लोगों की मदद के लिए चल रहे नि-आसरे दा आसरा संस्था को 30 लाख रुपये दान किए गए। अब यहां पर कई प्रोजेक्ट चलेंगे, जिसमें बेकरी, सिलाई कार्य, नर्सरी, शॉप मेकिंग, गोबर से स्टिक बनाना व सीमेंट से ईंट बनाना जैसे कार्य शामिल हैं।
रोटेरियन प्रधान संजीव सेठी ने बताया कि इस क्लब का गठन 18 जुलाई 1999 को हुआ था। रजत उत्सव के मौके पर धनबाद बिहार से पास्ट आरआई डायरेक्टर रोटेरियन कमल सांगवी इस अवसर पर नि-आसरे दा आसरा स्थल पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने आसरा के लिए 35000 डॉलर डोनेट करने की घोषणा की। यह रकम रोटरी फाउंडेशन की ओर से आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोटरी के सौजन्य से संस्था नि-आसरे दा आसरा में रोटरी वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर चल रहा है, जिसका युवा लाभ ले रहे हैं। जिसे रोटेरियन चला रहे हैं। यह एक ऐसी संस्था है जो विशेष लोगों को आश्रय देकर उनका इलाज करते हैं। स्वयं और पुलिस के प्रयास से उन्हें उनके घर तक पहुंचाने का काम भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव सेठी ने कहा कि इस संस्था को पैरों पर खड़ा करने के लिए दिन-रात मेहनत की जाएगी। यह संस्था अपने आप में समाजसेवा का बड़ा उदाहरण है। इस मौके पर अरुण मोंगिया, सचिव अमित गुप्ता, अध्यक्ष सुमन भाटिया, रितु सेठी, सतीश भाटिया, मनोज पंजेटा, घनश्याम अग्रवाल, सुखवंत सिंह, दीपाली चावला, डॉ. ईश चड्ढ़ा, रोटेरियन जितेंद्र चड्ढा व डॉक्टर अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed