फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The only brother of five sisters died in the accident, my cousin brother was injured

Yamuna Nagar News: हादसे में पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत, ममेरा भाई घायल

Fri, 05 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The only brother of five sisters died in the accident, my cousin brother was injured
राशिद। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना रोड पर गांव अलाहर के समीप बाइक की टक्कर से अन्य बाइक पर सवार 17 वर्षीय गुमथला निवासी राशिद की मौत हो गई। उसका 14 वर्षीय ममेरा भाई मोहड़ी निवासी अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार शाम हुआ। मृतक राशिद पांच बहनों का भाई था, जो मजदूरी कर परिवार को भरण-पोषण कर रहा था।
गुमथला निवासी सलीम ने बताया कि 17 वर्षीय राशिद उनका चचेरा भाई था। राशिद बुधवार को बाइक पर जठलाना में बाजार से सामान लेने गया था। उसके साथ उसका ममेरा भाई मोहड़ी निवासी 14 वर्षीय अरशद भी साथ था। दोनों जठलाना से बाइक पर जब लौट रहे थे। जठलाना रोड पर गांव अलाहर के समीपएक अन्य बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें राशिद व अरशद बाइक सहित नीचे गिरकर दोनों को सिर में चोट आई। मौके से किसी ने राशिद के फोन से कॉल कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौके से परिवार के लोग राशिद व अरशद को तुरंत नजदीक के निजी अस्पताल ल गए, जहां चिकित्सक ने राशिद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अरशद को गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। थाना जठलाना से जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवाया। इसके बाद वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed