फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The officers who came to take possession of the land were sent back

Yamuna Nagar News: जमीन पर कब्जा लेने आए अफसरों को भेजा वापस

Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The officers who came to take possession of the land were sent back
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। खंड के इस्माइलपुर गांव में देह शामलात जमीन पर कब्जा लेने आए अधिकारियों को गांव से किसानों ने वापस भेज दिया। जिस पर किसान नेताओं का किसानों ने फूल मालाएं पहना कर धन्यवाद किया।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस्माइलपुर गांव में किसानों के पास जो देह शामलात जमीन है वह उनके पूर्वजों की जमीन है। किसानों का उस जमीन पर पूरा मलिकाना हक है। सरकार किसानों से जमीन छीन कर उनको बर्बाद करना चाहती है।
विज्ञापन

गांव के किसान सफी मोहम्मद उर्फ पोला नवाब अली और रामकरण की लगभग 45 एकड़ जमीन पर कानूनगो और पटवारी अपनी टीम के साथ कब्जा लेने पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही वहां पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पहुंच गए। किसानों के डर के कारण अधिकारी वहां से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष गुर्जर ने कहा कि सरकार काॅर्पोरेट घरानों की बात करती है। अभी व्यापारियों का 12 लाख करोड रुपये कर्ज माफ किया। किसानों ने गांव में सुभाष गुर्जर सहित दीप राणा प्रदेश उपाध्यक्ष, मान सिंह मजाफत, सुभाष शर्मा किसान नेता सुखदेव सलेमपुर जनक पांडो, महेंद्र चमरोड़ी सहित जिला की सारी टीम का माला डालकर सम्मानित किया।
किसानों ने कहा कि वह अपनी फसल और नस्ल को बचाने और काले कानून को वापस कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। जिले में किसी भी किसान की देह-शामलात जमीन पर अगर सरकार के अधिकारी जाकर कब्जा करेंगे तो उनको वही बंधक बनाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

उन्होंने 15 मार्च को प्रतापनगर अनाज मंडी में भाकियू की अहम बैठक में सभी किसानों को पहुंचने की अपील की। 20 मार्च को कुरुक्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक होगी। इस मौके पर दिलबाग ताहरपुर, सुभाष हरतौल, जसविंद्र अजीजपुर, बीर सिंह संधू, सुभाष शर्मा, नायब सलेमपुर, अमरजीत सलेमपुर, पवन गोयल, सुखदेव टिब्बी, राजबीर अहड़वाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed