{"_id":"635c44f53909406e47106e5e","slug":"the-officers-picked-up-the-garbage-from-the-roads-the-strikers-evacuated-the-vehicles-yamuna-nagar-news-knl125753639","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने सड़कों से कचरा उठाया, हड़तालियों ने वाहनों को खाली कराया ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने सड़कों से कचरा उठाया, हड़तालियों ने वाहनों को खाली कराया ,
विज्ञापन
यमुनानगर। सफाई कर्मियों की हड़ताल के दसवें दिन भी कचरा उठान पर नगर निगम अफसरों के प्रयास और हड़तालियों का विरोध जारी रहा। शुक्रवार को महाराणा प्रताप पार्क के बाहर आधी सड़क तक बिखरे कचरे का उठान कराने निगम अफसर पुलिस बल लेकर पहुंचे। तभी गुरुवार की तरह हड़ताली सफाई कर्मियों समेत उनके समर्थन में विभिन्न संगठनों व विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और कचरा उठाने पर विरोध किया। जिन्हें निगम अफसरों व पुलिस ने समझाने के प्रयास किए, पर वह नहीं माने।
इसी दौरान विरोध करते कर्मचारियों में कुछ कर्मी कचरा उठान में लगे वाहन पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। हालांकि सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा का कहना है कि कर्मचारियों के विरोध के बीच मौके से कचरा उठान कर दिया उधर, संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज की मानें तो हड़ताली व अन्य कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठाए कचरे को मौके पर ही सड़क पर उतरवा दिया वहीं, ऐसे ही अन्य कई स्थानों पर सड़कों से निगम के उठवाए कचरे को सड़कों पर खाली कराया गया।
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के कुल 723 सफाई कर्मी हैं, जिनमें करीब 550 हड़ताल के बाद से काम पर नहीं हैं। इससे पिछले दस दिन से काम पर स्थाई व अनुबंधित मिलाकर करीब 120 कर्मी ही हैं। 22 वार्डों में इतने कम कर्मी रह जाने व हड़ताली सफाई कर्मियों के विरोध में न सभी जगह झाडू लग पाई और न घरों, गलियों-सड़कों से कचरा उठान हुआ। इससे जिन स्थानों पर कूड़ेदान रखे हैं या जहां खुले में कचरा गिरता है, वहां आधी सड़कों तक कचरा फैल गया है। ये हालात देख नगर निगम ने एजेंसी से 50 कर्मी हायर किए हैं। इनमें अपने 120 कर्मी मिलाकर कुल 170 कर्मियों के जरिए जगह-जगह सड़कों तक बिखरे कचरे को उठाया जा रहा है। हड़तालियों के विरोध से बचने को साथ में पुलिस बल रखा जा रहा है। सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा ने कहा कि वार्ड-7, 8, 9 में शहर का पॉश क्षेत्र लगता है, जहां कचरा उठान की स्थिति भी बद्तर है। इसलिए फिलहाल इन्हीं जगह पर कचरा उठान कर रहे हैं। जिसके बाद अन्य वार्डों में ऐसा किया जाएगा।
विज्ञापन
----------------
आज भी रहेगी हड़ताल, करेंगे विरोध
शनिवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ (सर्व कर्मचारी संघ) के निगम कार्यालय स्थित कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रवेश परोचा व संचालन शाखा सह सचिव रमेश टोडरपुर ने किया। यहां समर्थन में हरियाणा वाल्मीकि महासभा के कश्मीरी लाल संजय कुमार व विजय मंडेबर भी पहुंचे। जिला सचिव व मुख्य सलाहकार राजकुमार ससोली ने बताया कि संघ के आह्वान पर लंबित मांगों के रोष में सफाई व दमकल कर्मी दस दिन से हड़ताल पर हैं। अभी हड़ताल का 29 अक्तूबर तक का ऐलान है, जिसे मांगों पर सहमति न बनने पर आगे बढ़ाया जाएगा। शनिवार को भी नगर निगम परिसर में धरना देंगे, साथ ही जहां कहीं भी नगर निगम की ओर से कचरा उठान का प्रयास किया गया, वहां पहुंचकर हड़ताली व समर्थन में आए अन्य कर्मचारी विरोध करेंगे। क्योंकि निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पत्र भेजकर संघ को वार्ता के लिए शुक्रवार को हिसार आमंत्रित किया था। तब संघ का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंत्री से वार्ता करने हिसार पहुंचा, लेकिन बैठक में निकाय मंत्री कमल गुप्ता व सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी थे। बैठक में कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था। यह बैठक अनाधिकारिक बैठक थी। इसलिए प्रतिनिधि मंडल वार्ता बीच में छोड़ बाहर आ गया। क्योंकि उनकी मांग है कि सरकार आधिकारिक बैठक बुलाए। जिसमें सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें। उन्होंने मंत्री से स्पष्ट कह दिया है कि जब बैठक में निकाय मंत्री के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे, तभी बात करेंगे। मौके पर राजकुमार धारीवाल, राजकुमार ससोली, जनकराज, रमन, पपला, जीतो, सलिंद्रों, कमलेश, राजबाला, अग्निशमन से गुरनाम सिंह, विजेंद्र पाल, रिंकू कुमार, राकेश कांबोज, रिटायर्ड संघ से राजबीर मौजूद रहे।