फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The obstacle in the construction of storm water drain has been removed

Yamuna Nagar News: स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण में आ रही अड़चन हुई दूर

Sun, 14 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The obstacle in the construction of storm water drain has been removed
रेल मंत्री वीरन्ना सोमन्ना से बातचीत करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे के चलते पांच वर्षों से अटके शहर की सबसे बड़ी स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने का कार्य अब सिरे चढ़ेगा। करीब 11.84 करोड़ रुपये से डाली जा रही स्टॉर्म वाटर ड्रेन का काम चांदपुर आरओबी के नीचे गुलाब नगर के पास निजी जमीन होने और रेलवे लाइन की वजह से रुका था। लेकिन अब इसका कार्य पहले से गति पकड़ेगा।
वहीं इस मामले को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने दौरे पर आए रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात की। इस पर मंत्री वी. सोमन्ना ने अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया से भी स्टॉर्म वाटर ड्रेन की पूरी जानकारी ली। रेल मंत्री ने डीआरएम को निर्देश दिए कि स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण जल्द शुरू करें, ताकि शहर में जलभराव की स्थिति न हो।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए शहर के कन्हैया साहिब चौक से जम्मू कॉलोनी में डिच ड्रेन तक स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का काम अमृत (अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसपोर्टेशन) स्कीम में नगर निगम करवा रहा है। इसका 24 फरवरी 2019 को शिलान्यास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेन से जगाधरी से आ रहे बड़े नाले का पानी यमुनानगर की कॉलोनियों के बजाय आउटर में पुराने एनएच-73 पर डायवर्ट कर डिच ड्रेन तक ले जाना है। इस 4500 मीटर लंबी ड्रेन का काम 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया था। करीब 11.84 करोड़ रुपये की लागत से डाली जा रही ड्रेन का काम चांदपुर आरओबी के नीचे गुलाब नगर के पास निजी जमीन होने और रेलवे लाइन की वजह से रुका था। यहां 270 मीटर लंबाई में आरसीसी पाइप डाले जाने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed