फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The number of dengue patients crossed 100

Yamuna Nagar News: डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The number of dengue patients crossed 100
यमुनानगर के वार्ड में फॉगिंग करती नगर निगम की टीम। स्वास्थ्य विभाग
यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को तीन नए केस मिलने के साथ डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। अब जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 101 हो गई है। डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू के जो तीन नए मरीज मिले हैं उनमें मॉडल टाउन से 37 वर्षीय युवक, लक्ष्मी गार्डन आईटीआई रोड से 21 वर्षीय युवक व रेलवे जगाधरी से 26 वर्षीय युवती शामिल है। आने वाले दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या में और भी ज्यादा वृद्धि हो सकती है क्योंकि अभी 70 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हुए हैं। वहां पर उनके रक्त के नमूनों की जांच हो रही है।
विज्ञापन

रक्त के सैंपल की रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लगते हैं। वहीं चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। लोगों के घरों में मच्छरों का लारवा मिलने का सिलसिला भी थम नहीं रहा। जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने एक दिन पहले वीरवार को 4252 घरों में जाकर रैपिड फीवर सर्वे किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शहरी क्षेत्र में 2009 व ग्रामीण क्षेत्र में 2243 लोगों के रक्त की स्लाइड बनाई गई। इस दौरान 49 घरों में मच्छरों का लारवा मिला। अब तक 7241 लोगों को लारवा पाए जाने पर नोटिस थमाया जा चुका है। वहीं, अब तक 14734 लोगों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं। गत वर्ष 10 नवंबर तक जिले में 97 केस थे जबकि इस बार दो दिन पहले ही आंकड़ा 100 से ऊपर पहुंच गया है। पिछले साल डेंगू के कुल 732 केस मिले थे।
अभी तक कम नहीं हुआ तापमान
इस साल अभी तक तापमान में ज्यादा कमी नहीं आई है। जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। इसलिए डेंगू के एडीज मच्छर पर ठंड की मार नहीं पड़ रही है। कुछ दिनों से मच्छरों की संख्या भी पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
इसलिए डेंगू का प्रकोप अब भी जारी है। 10 दिनों से तीन से चार केस रोजाना मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अब भी शहर में लगातार लारवा मिल रहा है। अब तक डेंगू का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। डेंगू की जद में पूरा जिला है। शहर में तो फिर भी फॉगिंग होते देखने को मिल रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग बहुत कम हो रही है।

अब तक 101 केस मिल चुके हैं : सुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 101 केस मिल चुके हैं। अभी तापमान पहले से ज्यादा हैं, जो मच्छर को पनपने में मदद करता है। इसलिए लोग सावधानी बरतें। जहां डेंगू के केस मिल रहे हैं वहां पर फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed