फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The noise of elections along with the sound of paddy

Yamuna Nagar News: धान की धमक संग चुनाव का शोर

Tue, 17 Sep 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The noise of elections along with the sound of paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की ओर से जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। समर्थक भी दिनरात देखे बिना उनके साथ लगे हुए हैं। एक तरफ चुनाव का शोर है तो कुछ दिन बाद धान की धमक सुनाई देने लगेगी। वह दिन दूर नहीं जब खेतों में मजदूर धान की कटाई के बाद इसे झाड़ते हुए नजर आएंगे। ऐसे में जो प्रत्याशी खेतों में धान कटाई में लगे मजदूरों के आगे भी हाथ जोड़ते दिखेंगे।
जिले में इस बार धान का कुल रकबा 85 हजार हेक्टेयर है। इस बार किसानों ने 15 जून से पहले ही खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी थी। जिस कारण धान की 1509 किस्म की धान तो पकने के बाद कई दिन पहले ही खेतों में पहुंच गई थी। आधिकारिक तौर पर धान की सरकारी खरीद फिलहाल शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंडियों में आढ़ती तुलाई के बाद धान को बोरियों में भर कर गोदामों में रख रहे हैं। इस बार धान की सरकारी खरीद 23 सितंबर से शुरू हो जाएगी जो हर साल से एक सप्ताह पहले हो रही है। खरीद जल्द शुरू होने से धान की कटाई भी जल्द शुरू हो जाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पांच अक्टूबर को होगी। ऐसे में जब प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार आखिरी दौर में होगा तो खेतों में काफी धान कट चुका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान कटाई के लिए लोग अल सुबह ही निकल जाते हैं और देर शाम को ही घर लौटते हैं। ऐसे में लोगों तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं किसानों ने भी कटाई से पहले अपने ट्रैक्टरों की टूट-फूट ठीक करानी शुरू कर दी है। किसानों का पूरा ध्यान अभी से खेतों से धान की फसल समेटने पर लगा हुआ है। इसकी वजह मौसम का बार-बार करवट लेना है।

पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है। कई जगह तो खेतों में धान की फसल तेज हवा व बारिश से बिछ भी चुकी है। आगे भी मौसम की मार न पड़े इसके लिए किसान समय रहते धान को काट कर मंडी में पहुंचाना चाहता है। इसलिए किसान व मजदूरों तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों को कभी घर तो कभी खेत में भागदौड़ करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed