{"_id":"66b927eebf487bf8ea07787f","slug":"the-national-flag-is-a-symbol-of-unity-of-the-countrymen-ghanshyam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123627-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ध्वज देशवासियों की एकता का प्रतीक : घनश्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ध्वज देशवासियों की एकता का प्रतीक : घनश्याम
Mon, 12 Aug 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राष्ट्रीय ध्वज देश को एक सूत्र में पिरोने का सबसे पावन प्रतीक है। तिरंगा जात-पात, धर्म व मजहब से ऊपर उठकर हर नागरिक को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने का काम करता है। यह बात विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक से हर घर तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर कही।
यात्रा का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग व विकास एवं पंचायत विभाग के तत्वावधान में हुआ। विधायक अरोड़ा ने कहा कि हर घर तिरंगा एक अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा औपचारिक व संस्थागत रहा है। इसे व्यक्तिगत रूप से घर लाना और फहराना देशवासियों के प्रति व्यक्तिगत जुड़ाव व सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बन जाता है।
इस पहल का मकसद है कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित किया जाए और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज के साथ करोड़ों लोगों को जोड़ने और 11 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान को शुरू किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद, पूर्व मेयर मदन चौहान, भाजपा नेता देवेंद्र चावला, राम निवास गर्ग, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला आदि मौजूद रहे।