{"_id":"674116acb6b270fa81081084","slug":"the-more-contacts-the-sarpanch-makes-with-ministers-and-mlas-the-more-work-will-be-done-shyam-singh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128794-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों, विधायकों से सरपंच जितने संपर्क बनाएंगे उतने ज्यादा काम होंगे : श्याम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों, विधायकों से सरपंच जितने संपर्क बनाएंगे उतने ज्यादा काम होंगे : श्याम सिंह
Sat, 23 Nov 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को मोहड़ी, मॉडल टाउन करेहड़ा, लाल छप्पर, संधाला, संधाली, दूधला, हरगढ़, जींझरो, खेड़ी रांगड़ान और सुढैल का धन्यवादी दौरा कर हलके की जनता का आभार जताया।
श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं। वह हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों को कभी कम नहीं होने देंगे। उनका सबसे अधिक ध्येय जनता की समस्याओं के समाधान एवं हलके में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने पर रहेगा। सभी सरपंच अगर अपने विधायक, सांसद व मंत्रियों से जितना ज्यादा संपर्क बनाकर रखेंगे, उतने ही विकास के कार्य गांवों में समय पर करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में एक ऐसा राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही है। किसान का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीद किया जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अग्निविजय सिंह, सतपाल कांबोज, सरपंच मोहड़ी ममता देवी, सरपंच मॉडल टाउन करेहड़ा पूजा रानी, सरपंच लालछप्पर आकाश, सरपंच संधाला सतीश कुमार, सरपंच संधाली विजय लक्ष्मी, सरपंच दूधला दीप्ती सैनी, सरपंच जिझंरो कुसुम लता, ब्लॉक समिति सदस्य पूजा देवी, भाजपा कार्यकर्ता सतीश शर्मा, अभिषेक, रविंद्र कुमार, बिरमपाल, रणधीर सिंह, सतपाल राणा सहित अन्य मौजूद रहे।