फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The morale of the miscreants is high, they are continuously demanding extortion.

Yamuna Nagar News: बदमाशों के हौंसले बुलंद, लगातार मांग रहे रंगदारी

Thu, 09 Jan 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Jan 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
The morale of the miscreants is high, they are continuously demanding extortion.
यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस बदमाशों को कंट्रोल करने में नाकाम साबित हो रही है। जिस कारण बदमाशों को हौंसले बुलंद हैं और आए दिन रंगदारी मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

साढौरा में बुधवार को हार्डवेयर व्यापारी से विदेशी नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। इससे दो दिन पहले ही जठलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को भी यूएसए के नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी। जिसका केस भी जठलाना थाने में दर्ज किया गया था। 20 दिसंबर को बिलासपुर के आढ़ती से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आढ़ती को भी अमेरिका से ही रंगदारी की कॉल की गई थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि तीन आरोपियों को अमेरिका पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था। तीन माह पहले जगाधरी के मेटल कारोबारी को भी विदेशी नंबर से रंगदारी की धमकी भरी काल आई थी। जिसके बाद से ही व्यापारी को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन अभी तक पुलिस कॉल करने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


-----

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed