फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreants threatened the woman with a foreign number

Yamuna Nagar News: महिला को बदमाशों ने विदेशी नंबर से धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The miscreants threatened the woman with a foreign number
शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी रघुनाथ प्रजापति की हत्या के बाद केस लड़ रही उनकी पत्नी पुष्पलता को किसी ने फोन पर धमकी दी है। फोन करने वाले ने उन्हें फोन कर कहा कि यदि उसने कोर्ट में केस की पैरवी की तो उसका अंजाम भी उसके पति की तरह ही होगा। धमकी देने के लिए विदेशी नंबर का इस्तेमाल किया गया है। धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने इस बारे में थाना गांधी नगर में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पुष्पलता ने बताया कि 30 मार्च की दोपहर वह घर पर बैठी थी। दोपहर में उसके पास विदेशी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे धमकी दी कि यदि कोर्ट में उसने अपने पति के केस को लेकर कोई पैरवी की तो वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


रघुनाथ प्रजापति 28 अगस्त 2020 की सुबह वर्कशॉप रोड पर अपने गणपति इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर बैठे थे। तभी दो बदमाश शोरूम पर पहुंचे थे। यहां आते ही उन्होंने पूछा था कि रघु कौन है। जैसे ही रघुनाथ प्रजापति ने हामी भरी तो बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। रघुनाथ की पत्नी व पूर्व पार्षद पुष्पलता ने कहा था कि पति को काला राणा व काला जठेड़ी रंगदारी के लिए लगातार काल कर रहे थे। रंगदारी नहीं देने पर ही उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed