फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreants shot the bank employee returning home after finishing duty from Yamunanagar

यमुनानगर से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बैंककर्मी को बदमाशों ने गोली मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the bank employee returning home after finishing duty from Yamunanagar
यमुनानगर-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 पर सरसावा के पास दो बदमाशों ने यमुनानगर के एचडीएफसी में कार्यरत अवनीश नाम के बैंक कर्मचारी को गोली मार दी। वह शाम को चार बजे काम खत्म करके बाइक से सहारनपुर के गांव शेरपुर लौट रहा था। जब वह यमुना का पुल पार करके सरसावा थाना क्षेत्र में पहुंचा तो इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अवनीश के सीने से पिस्तौल सटाकर उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। खून से लथपथ अवनीश ने अपने भाई को फोन कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे गोली मार दी है। इस दौरान वह करीब आधा घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा और किसी ने उसकी सहायता नहीं की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवक अवनीश का पीछा कर रहे थे। उन्होंने मौका मिलते ही अवनीश की बाइक रुकवा ली और उसे गोली मार दी। वारदात यूपी क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की तहकीकात यूपी पुलिस कर रही है। पुलिस की एक टीम यमुनानगर भी पहुंची है और एचडीएफसी ब्रांच से लेकर वारदात स्थल तक के सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल अवनीश की हालत गंभीर बनी हुई है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

बॉक्स
आरोपियों ने लूटपाट नहीं की, रंजिश की आशंका
-बैंक कर्मचारी अवनीश को गोली मारने वालों ने लूटपाट नहीं की। ऐसे में पुलिस रंजिश को लेकर जांच में जुटी है। बदमाशों ने उसके सीने पर पिस्तौल सटाकर गोली मारी है। सीने को भेदते हुए गोली पीठ की तरफ से पार हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि 32 बोर की गोली हो सकी है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 30 वर्षीय अवनीश रामपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का रहने वाला है और कई साल से यमुनानगर स्थित एचडीएफसी बैंक में कर्मचारी है। वह बैंक का फील्ड का काम करता है। उसकी शादी हो चुकी है और उसके पास 2 साल का बेटा है। इस संबंध में सहारनपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह वारदात हुई है। बैंककर्मी के साथ लूटपाट नहीं हुई है। आशंका है कि रंजिश के चलते उसे गोली मारी गई है। आरोपी यमुनानगर की तरफ से ही उसका पीछा कर रहे होंगे और यूपी सीमा में पहुंचते ही उसे गोली मार दी। अवनीश की हालत गंभीर है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा यमुनानगर से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed