फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreants fired bullets on the cattle keeper and the servant

Yamuna Nagar News: बदमाशों ने पशु पालक और नौकर पर चलाईं गोलियां

Sun, 20 Oct 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
The miscreants fired bullets on the cattle keeper and the servant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र के लवाना गांव में डेरे में घुसकर पांच-छह बदमाश दो भैंसों को चोरी कर लिया। बदमाश जब भैंसों को पिकअप में डालकर चलने लगे तो पशुपालकों की आंख खुल गई। उन्होंने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पशुपालकों पर कई राउंड फायर किए। जिससे घबराकर पशु पालक पीछे ही रुक गएथाना छप्पर पुलिस ने अज्ञात पांच-छह बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


लवाना गांव निवासी जगमाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के बाहर बने डेरे में रहता है। यही पर वह पशुओं को रखता है। रात को पांच-छह बदमाश महेंद्रा पिकअप में उसके डेरे में घुस आए। उसकी भैंसों को चोरी कर पिकअप में डालकर ले गए। जब वह भैंसों को ले जाने लगे तो उसका भाई बलदेव व नौकर शंभु की आंख खुल गई।
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाया और बाइक से पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह बदमाशों का पीछा करते हुए अजीजपुर के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर फायर करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन पर कई राउंड फायर किए। जिससे घबराकर उसका भाई व नौकर पीछे ही रूक गए। जिसके बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। छप्पर थाना प्रभारी रामपाल का कहना है कि मामले में अज्ञात पांच-छह बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का पता कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed