{"_id":"62cddbe8d7ac31414847d8ba","slug":"the-miscreant-touched-the-feet-of-an-84-year-old-woman-and-escaped-by-snatching-the-gold-earring-from-her-ear-yamuna-nagar-news-knl114462590","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने 84 वर्षीय महिला के पांव छूए और कान से सोने की बाली झपट कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने 84 वर्षीय महिला के पांव छूए और कान से सोने की बाली झपट कर फरार
विज्ञापन
साढौरा। कस्बा के वार्ड-तीन के मोहल्ला नारायण दास में बाइक सवार दो बदमाश गली में बैठी 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कान से सोने की बाली झपट कर फरार हो गए। बुजुर्ग राम चमेली ने बताया कि वह रोजाना कि तरह मंगलवार शाम घर के बाहर बैठी थी। तभी दुर्गा मंदिर की ओर से दो युवक बाइक पर आए। एक युवक ने बाइक से उतरकर पांव छूए। जब तक बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती युवक कान से सोने बाली झपट कर ले गए।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। जिसमें दो युवक सोने की बाली छीनने के बाद बाइक पर जाते नजर आ रहे हैं। थाना साढौरा एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गत माह भी बुजुर्ग की झटकी थी सोने की बाली
इसी मोहल्ले में तीन जून को मॉडर्न हाई स्कूल के पास बाइक सवार दो युवक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कान से सोने की बाली झपट ली थी। जामा मस्जिद के पास रहने वाली बुजुर्ग राजकुमारी घर से बैंक जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह मॉडर्न हाई स्कूल के पास पहुंची तो बाइक पर सवार युवक ने नीचे उतरकर पीछे से गर्दन पकड़ कर दाहिने कान से सोने की बाली ले गया था। उस मामले को भी पुलिस अब तक सुलझा नहीं सकी है।