फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreant's purse and mobile escaped by snatching the woman's purse in broad daylight in the market

बाजार में दिन दहाड़े बदमाशा महिला का पर्स व मोबाइल झपटकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The miscreant's purse and mobile escaped by snatching the woman's purse in broad daylight in the market
रादौर। दिन दहाड़े बाजार से जा रही महिला का मोबाइल व पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गए। वारदात रविवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्य बाजार में हुई। रविवार होने के कारण बाजार लगभग बंद था। महिला को अकेला पैदल जाते देख बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार दो युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। जांच में सामने आया कि स्प्लेंडर बाइक पर रविवार दोपहर को दो बजकर 42 मिनट पर दो युवकों ने पाहुजा क्लॉथ हाउस के सामने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

फुटेज में एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी, लेकिन देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। गांव गुमथला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार दामला गई थी। दोपहर करीब पौने तीन बजे गांव जाने के लिए वह पैदल बाजार से जा रही थी। तभी दो युवक उसका मोबाइल व पर्स छीनकर फरार हो गए। उसने कुछ समय पहले ही उसने नया मोबाइल खरीदा था। महिला ने कहा कि हालांकि पर्स में मात्र 850 रुपये थे, लेकिन उसके जरूरी कागजात भी थे। थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed