{"_id":"665f7af31a5e84107005bb74","slug":"the-miscreant-broke-into-the-house-and-looted-cash-from-the-woman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119957-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बदमाश ने घर में घुसकर महिला से लूटी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बदमाश ने घर में घुसकर महिला से लूटी नकदी
Wed, 05 Jun 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बैंक से रुपये निकलवाकर घर लौटी महिला से एक बदमाश 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही महिला के पीछे लगा था। जब महिला घर में दाखिल हुई तो बदमाश ने पीछे से आकर उससे नकदी व बैंक पासबुक लूट ली। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वीना नगर कैंप की रहने वाली बाला देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर वह बैंक से पैसे निकालने के लिए न्यू मार्केट गई थी। बैंक से 15000 लेकर दोपहर तीन बजे जब अपने घर पहुंची तो पीछे से नकाबपोश एक युवक उसके घर में घुस गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बदमाश ने उसेसे 15 हजार रुपये और बैंक की पासबुक छीन ली।
इसके बाद वह उसे धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी युवक पैदल ही आया था और भाग निकला। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए लेकिन बदमाश का कुछ पता नहीं चला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। गांधी नगर थाना पुलिस ने बाला देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बैंक में व्यक्ति की जेब से हजारों रुपये चोरी
बिलासपुर। पंजाब नेशनल बैंक में पासबुक पर एंट्री करवा रहे बसातियावाला गांव निवासी कुरडिया राम की जेब से चोरों ने 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुरड़िया राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जून को उसने अपने अकाउंट से 30 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद वह पासबुक में एंट्री करवाने के लिए लाइन में खड़ा हो गया। कुछ देर बाद जब उसने अपनी जेब को चेक किया तो उसकी जेब से 30 हजार रुपये गायब थे। संवाद