फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The minister made two progressive farmers his guests

Yamuna Nagar News: दो प्रगतिशील किसानों को मंत्री ने बनाया मेहमान

Sat, 02 Aug 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The minister made two progressive farmers his guests
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला के प्रगतिशील किसान हाफिजपुर निवासी सुभाष कांबोज और राष्ट्रपति से सम्मानित एवं मल्टीपर्पज फूड प्रोसेसिंग मशीन के आविष्कारक गांव दामला निवासी प्रगतिशील किसान धर्मबीर को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने चंडीगढ़ स्थित आवास पर एक दिन के लिए विशेष मेहमान बनाया। कृषि मंत्री ने न सिर्फ इन प्रगतिशील किसानों का आतिथ्य सत्कार किया, बल्कि उनके साथ बैठकर जलपान, भोजन और सुबह की सैर भी की।
उन्होंने किसानों से उनके अनुभव साझा किए और गांव के विकास से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने सुभाष कांबोज और धर्मवीर कांबोज की सराहना की। उन्होंने अन्य किसानों को खेती से अधिक से अधिक आमदनी प्राप्त करने एवं किसान की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया। किसानों ने कहा कि यह पहल दर्शाती है कि हरियाणा सरकार किसानों को कितना महत्व देती है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री के शिष्ट व्यवहार व बातचीत से उनका मनोबल बढ़ा और उन्हें नई ऊर्जा मिली है। किसान धर्मबीर ने कृषि मंत्री से कहा कि उनके द्वारा बनाई गई मल्टीपर्पज फूड प्रोसेसिंग मशीन पर हरियाणा सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाए। उसी प्रकार यदि उत्तर प्रदेश सरकार भी इस मशीन पर अनुदान प्रदान करें तो इससे उत्तर प्रदेश के किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं सुभाष कांबोज ने मंत्री को मधुमक्खी पालकों को आ रही समस्याओं को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed