{"_id":"6666267ffd303479e40910a4","slug":"the-minister-gave-11-lakhs-for-rajput-bhawan-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-120193-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंत्री ने राजपूत भवन के लिए दिए 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंत्री ने राजपूत भवन के लिए दिए 11 लाख
Mon, 10 Jun 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती पर जगाधरी अनाज मंडी में समारोह का आयोजन कर राजपूत भवन का शिलान्यास किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वन, पर्यावरण एवं वन्य प्राणी तथा खेल राज्य मंत्री संजय सूरजपाल सिंह ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं अभिषेक चौहान ने पांच लाख रुपये की राशि राजपूत भवन के लिए देने की घोषणा की।
राज्यमंत्री संजय ने कहा कि आज हम जिस महान योद्धा की जयंती मना रहे हैं, उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है। इतिहास गवाह है कि उन्होंने घास की रोटियां खाई, लेकिन सत्य व स्वाभिमान के लिए डटे रहे। इस वंश ने अगर लड़ाई न लड़ी होती तो आज हिंदू वंश नहीं होता। पर्यावरण को बचाने के लिए राज्य मंत्री ने सभी लोगों को एक-एक पौधा भी वितरित किया। इस मौके पर मास्टर जंगशेर सिंह, रामबीर ठाकुर, योगेंद्र चौहान, नीरज चौहान, संजीव चौहान, मास्टर महिपाल सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, सुरेश राणा, रमेश राणा, रविन्द्र राणा, सुरेंद्र कुशवाहा, बालेश्वर सिंह पुंडीर, शुभम राणा, उदय सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।