Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The mercury could rise up to 43 degrees today

Yamuna Nagar News: आज 43 डिग्री तक जा सकता है पारा

Sun, 17 May 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The mercury could rise up to 43 degrees today
गर्मी से बचने के लिए गन्ने का रस पीते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हर दिन बढ़ रही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। इससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को दिनभर तेज धूप और प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल रहे। तेज धूप से हवा भी गर्म हो गई। सोमवार को पारा 43 डिग्री तक जा सकता है।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस होने लगा था और दोपहर तक हालात और अधिक कठिन हो गए। इस दौरान 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, लेकिन तेज धूप के चलते गर्म हवाएं भी राहत नहीं दे सकीं। झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाजार वीरान नजर आए।गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। उनके अनुसार अगले सप्ताह जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार तक जा सकता है। वहीं, सोमवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। इसके साथ हर दिन तापमान में वृद्धि होगी और अन्य दिनों की अपेक्षा लू भी तेज गति से चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed